newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आज से शुरू लुधियाना आर्मी भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन, 7 अप्रैल से होगी रैली

अगर आप सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए। बता दें, भारतीय सेना द्वारा लुधियाना में 7 अप्रैल से आयोजित की जाने वाली भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन आज से किये जा सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 22 मार्च 2020 है।

नई दिल्ली। अगर आप सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए। बता दें, भारतीय सेना द्वारा लुधियाना में 7 अप्रैल से आयोजित की जाने वाली भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन आज से किये जा सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 22 मार्च 2020 है।

indian army

लुधियाना आर्मी भर्ती रैली 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी के रिक्रूटमेंट के लिए निर्धारित ऑफिशियल पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर विजिट करना होगा।

army recruitment

इन पदों पर भर्ती रैली

लुधियाना आर्मी भर्ती रैली में सोल्जर के रैंक पर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल एनए के पदों पर भर्ती की जानी है।

योग्यता

सोल्जर जनरल ड्यूटी – आयु 17.6 वर्ष – 21 वर्ष।

न्यूनतम 45% अंकों के साथ मैट्रिक पास।

सोल्जर टेक्निकल– आयु 17.6 वर्ष – 23 वर्ष।

फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।

सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल – आयु 17.6 वर्ष – 23 वर्ष।

किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।

सोल्जर टेक्निकल एनए – आयु 17.6 वर्ष – 23 वर्ष।

फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के साथ-साथ उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानदंडों (हाईट, वेट और चेस्ट) को भी पूरा करना होता है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।