newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TET 2021: टीईटी के लिए 14 दिसंबर से दोबारा भरे जाएंगे रजिस्ट्रेशन, मार्च में हो सकती है परीक्षा

नई दिल्ली। व्यावसायिक परीक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के मुताबिक प्रदेश में TET 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक 14 दिसंबर, 2021 से दोबारा खोल दिया जाएगा। मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 दिसंबर, 2021 तक ही जारी रहेंगी। इसके साथ ही सभी उम्मीदवार जो MPTET 2021 में शामिल होने वाले …

नई दिल्ली। व्यावसायिक परीक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के मुताबिक प्रदेश में TET 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक 14 दिसंबर, 2021 से दोबारा खोल दिया जाएगा। मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 दिसंबर, 2021 तक ही जारी रहेंगी। इसके साथ ही सभी उम्मीदवार जो MPTET 2021 में शामिल होने वाले हैं, वह MPPEB की आधिकारिक साइट peb.mp.gov.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं।

exam

हालांकि इस रजिस्ट्रेशन के बाद एग्जाम की डेट्स की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा होने के बाद ही एग्जाम डेट की जानकारी जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को एग्जाकम शेड्यूल और एडमिट कार्ड की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

योग्यताएं और आयुसीमा निर्धारित

परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा  में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही 4 साल की बीएलएड डिग्री या 2 वर्ष की बीटीसी/स्पेशल बीटीसी परीक्षा पास उम्मीसदवार ही इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के तय की गई है।

exam

आवेदन करने का शुल्क

परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 600/- रुपये तय किया गया है। वहीं  आरक्षित वर्ग के लिए 300/- रुपये की राशि तय की गई है। जो उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें 70/- रुपये का भुगतान देना होगा। बाकि अन्य  सभी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।