newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Lekhpal Recruitment 2021: लेखपाल भर्ती में मिल सकेगी वरीयता, लेकिन होने चाहिए ये प्रमाण पत्र

UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश में राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती शुरू किए जाने की योजना बनाई जा रही है। चयन आयोग ने भर्ती को लेकर अब आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। वहीं अब उम्मीदवारों को भर्ती के लिए विस्तृत दिशा-निर्देशों का इन्तजार भी किया जा रहा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश में राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती शुरू किए जाने की योजना बनाई जा रही है। चयन आयोग ने भर्ती को लेकर अब आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। वहीं अब उम्मीदवारों को भर्ती के लिए विस्तृत दिशा-निर्देशों का इन्तजार भी किया जा रहा है। ताकि वह उस हिसाब से अपनी तैयारी सुनिश्चित कर सकें। लेकिन फिलहाल इस चीज को लेकर किसी तरह की कोई विस्तृत अधिसूचना जारी नहीं की है। जिसके बाद से उम्मीदवारों के मन में कई तरह के सवाल भी बन रहे हैं। जिनमें से एक सवाल यह भी है कि क्या उम्मीदवारों को भर्ती में किसी भी प्रकार की छूट या वरियता पर की जाएगी। जिसे लेकर महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई है।

gvt job

इन्हे मिलेगी वरीयता

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से जिनके पास ये सर्टिफिकेट होंगे, उन्हें भर्ती में वरीयता या छूट प्रदान की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के किसी विभाग में कार्यरत कर्मचारी का पुत्र/पुत्री को भर्ती में छूट/वरीयता दी जाएगी।

अगर उम्मीदवार के पास एनसीसी का सर्टिफिकेट है, तो उसे भी भर्ती में वरीयता देना का प्रावधान है।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी छूट या वरीयता का प्रावधान रखा गया है।

job

उत्तर प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी इससे संबंधित विभाग से एनओसी मिलने पर आरक्षण दिए जाने की बात कही जा रही है।

राज्य या राष्ट्रीय स्तर के खेल का प्रमाणपत्र होने पर भी भर्ती में वरीयता दी जा सकती है।

बता दें कि इन भर्तियों के नियमों को लेकर फिलहाल किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पिछली लेखपाल भर्तियों में यह नियम लागू किए गए थे। जिसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती में भी छूट को लेकर यही नियम रह सकते हैं।