newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Police Recruitment 2021: यूपी पुलिस में सिपाही के 25000 पदों पर की जाएगी भर्ती, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

UP Police Recruitment 2021: उत्तर पुलिस में भर्ती होने के सपने देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बंपर भर्ती निकाली जानी वाली हैं। इस मामले में सामने आई खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25000 सिपाही पदों पर भर्ती की जा सकती है

नई दिल्ली। उत्तर पुलिस में भर्ती होने के सपने देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बंपर भर्ती निकाली जानी वाली हैं। इस मामले में सामने आई खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25000 सिपाही पदों पर भर्ती की जा सकती है, जिसके लिए जल्द ही प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस आशय का एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है। इस प्रस्ताव को सरकार की हरी झंडी मिलते ही सिपाही भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।

gvt job

पिछली भर्तियों पर यदि नज़र डाली जाए तो सिपाही पदों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 आयु तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती में शैक्षिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास मांगी जा सकती है। हालांकि इसके बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही कोई जानकारी प्राप्त हो सकती है। बता दें कि फिलहाल यूपी पुलिस में सिपाही के कुल 29000 पद खाली हैं।

job

यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती

गौरतलब है कि इस समय बोर्ड के माध्यम से सब इंस्पेक्टर, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय और पीएसी के 9534 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन पदों की भर्तियों के लिए यूपी पुलिस में उप-निरीक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए 9,027 है। इसके अलावा प्लाटून कमांडर के 484 और 23 फायर ऑफिसर के पद हैं, जिनमें केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भरे जाएंगे।