newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UPSC Mains Result 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट हुआ आउट, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

UPSC Mains Result 2022: अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) के कार्यालय ढोलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 जाना होगा। इसके बाद जो साक्षात्कार में सफल होंगे। उनके लिखित परीक्षा परिणाम और साक्षात्कार का परिणाम के आधार पर अंतिम परिणाम जारी किए गए जाएंगे।

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Civil Services Mains Result) ने सिविल सेवा मेन परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अतिशीघ्र साक्षात्कार की तारीख भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अभ्यर्थी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा जो लोग लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चके हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से एप्लीकेशन फॉर्म-II भरना होगा। जिसके बाद उन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

खबर है कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) के कार्यालय ढोलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 जाना होगा। इसके बाद जो साक्षात्कार में सफल होंगे। उनके लिखित परीक्षा परिणाम और साक्षात्कार का परिणाम के आधार पर अंतिम परिणाम जारी किए गए जाएंगे। इसके अलावा अगर आप चाहें तो निम्नलिखित लिंक पर क्लिक कर अपना परीक्षा परिणाम भी जान सकते हैं। आइए, आगे आपको बताते हैं कि आप कैसे साइट पर विजिट कर अपना रिजल्ट जान सकते हैं।

पहला चरण

स्टेप1– सबसे पहले https://upsc.gov.in/ पर जाए।
स्टेप2– इसके बाद Written Result – Civil Services (Main) Examination, 2022 पर क्लिक करें।
स्टेप3– इसके बाद क्लिक करते ही आप अपना रोल नंबर लिखें।
स्टेप4– अगर आपका रोल नंबर और नाम उक्त पीडीएफ पर डिस्पेल हो रहा है, तो फिर आप खुश हो जाइए, क्योंकि इसका मतलब हुआ कि आप एग्जाम क्लियर कर चुके हैं और अब आपको साक्षात्कार के लिए आगे की निर्धारित प्रक्रियाओं को संपन्न करना होगा।