
वायनाड। कांग्रेस समेत 26 विपक्षी दलों ने मिलकर इंडी गठबंधन बनाया। सभी विपक्षी दलों ने तय किया कि वे मिलकर बीजेपी का मुकाबला करेंगे और लोकसभा चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी को पीएम पद से हटाएंगे। विपक्ष का ये संकल्प केरल के वायनाड में टूट गया है। केरल की वायनाड सीट पर इंडी गठबंधन के दलों के बीच ही लोकसभा चुनाव में मुकाबला होने जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस से राहुल गांधी ने वायनाड सीट से परचा भरा है, तो उनके सामने सीपीआई के महासचिव डी. राजा की पत्नी ऐनी राजा हैं। वामदलों ने पहले ही मांग की थी कि राहुल गांधी वायनाड सीट को सीपीआई के लिए छोड़ दें, लेकिन कांग्रेस नहीं मानी।
#WATCH | Lok Sabha elections 2024 | Kerala: Congress party’s sitting MP and candidate Rahul Gandhi files his nomination from Wayanad
His sister and party’s general secretary Priyanka Gandhi Vadra is also present with him.
CPI has fielded Annie Raja from this seat and BJP has… pic.twitter.com/NoFpSbcLto
— ANI (@ANI) April 3, 2024
#WATCH | Kerala: CPI candidate from Wayanad, Annie Raja says, “…I am going to among people to understand what are their expectations from me as a candidate, left front candidate. So they are asking me a question, will you be here if we vote for you? I promise them that I will… pic.twitter.com/CZGNlNmSYm
— ANI (@ANI) April 3, 2024
वैसे इंडी गठबंधन के बीच सिर्फ वायनाड को लेकर ही द्वंद्व नहीं है। कई और राज्यों में भी यही हाल है। पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी ने कांग्रेस और सीपीएम के लिए लोकसभा सीटें नहीं छोड़ी हैं। ममता बनर्जी ने सभी 42 सीटों पर अपनी टीएमसी के प्रत्याशी उतारे हैं। यहां 3 सीटों पर कांग्रेस और टीएमसी के बीच जंग होनी है। इसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दी है। पंजाब में सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी उतारने का एलान पहले ही कर दिया था। कांग्रेस भी पंजाब में आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव की जंग लड़ने के लिए तैयार है।
कांग्रेस को क्षेत्रीय दल ज्यादा सीटें देने से भी कतराते दिखे हैं। यूपी में अखिलेश यादव ने कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटें दी हैं। बिहार में कांग्रेस को 9 लोकसभा सीटें देने की बात लालू यादव की आरजेडी ने कही है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने अभी आधिकारिक तौर पर सीट बंटवारे का एलान नहीं किया है। कांग्रेस के नेता संजय निरुपम यहां मुंबई की एक सीट उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के पास जाने को लेकर बहुत नाराज हैं।