newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan News: सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में बड़ा कांड!, 2 लोग गिरफ्तार

Salman Khan Panvel Farm House News : बताया जा रहा है कि दोनों शख्स ने तार काटकर फॉर्म हाउस में घुसने का प्रयास किया। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम अजेश कुमार S/O ओमप्रकाश गिल और गुरुसेवक सिंह S/O तेजा सिंह सिख है।  

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पनवेल एरिया में स्थित सलमान के फॉर्म हाउस में 2 संदिग्ध ने जबरन घुसने की कोशिश की है। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ा लिया और फिर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े जाने दोनों ने अपना गलत नाम भी बताया। खबरों के अनुसार, पुलिस को इनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। दोनों ने अपने आप को सलमान खान का फैंन बताया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

हालांकि जब वक्त दोनों संदिग्ध ने फॉर्म हाउस में घूसने की कोशिश की। उस वक्त अभिनेता सलमान खान वहीं मौजूद नहीं थे। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम अजेश कुमार S/O ओमप्रकाश गिल और गुरुसेवक सिंह S/O तेजा सिंह सिख है। बताया जा रहा है कि दोनों शख्स ने तार काटकर फार्म हाउस में घुसने का प्रयास किया। सुरक्षा गार्डों ने दोनों शख्स को मौके पर ही धर दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर दोनों की मंशा क्या है।

बीते कुछ सालों से अभिनेता सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेश बिश्नोई जान से मारने की धमकियां दे रहे है। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाया जा चुका है। बता दें कि इस वक्त अभिनेता टेलीविजन का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 को होस्ट कर रहे है।

बीते साल दिवाली के मौके पर सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित हुई थी। दर्शकों ने फिल्म सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को काफी पसंद भी किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। टाइगर-3 में इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया था।