newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Athiya Shetty: बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का 29वां जन्मदिन आज, फिल्म हीरो से बॉलीवुड में किया डेब्यू

Happy Birthday Athiya Shetty: एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल के साथ रिश्तें की खबर खूब चर्चा में रहती है। आइए इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी बॉलीवुड में अपना लक अजमा चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई। अथिया का 5 नवंबर 1992 को मुंबई में जन्म हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 29वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही है। अथिया के पिता सुनील शेट्टी और माता माना शेट्टी हैं। एक्ट्रेस ने बहुत कम फिल्मों में काम किया हैं लेकिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल के साथ रिश्तें की खबर खूब चर्चा में रहती है। आइए इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं-

केएल औऱ अथिया की प्रेम कहानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटरों का तो जैसे पुराना नाता रहा हैं। कई खिलाड़ियों की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से रिश्तें की बात चर्चा में रहती हैं। उन्हीं में से एक अथिया शेट्टी और केएल राहुल की जोड़ी हैं। इनकी जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते है। अथिया शेट्टी को अधिकत्तर केएल राहुल के मैच के दौरान देखा गया हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। बस तभी से इनके दोस्ती की शुरुआत हुई। हालांकि, दोनों की तरफ से इस रिश्ते पर अभी कोई ऑफिशियल मोहर नहीं लगाई गई है, लेकिन साल 2021 में केएल राहुल ने अथिया को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए रोमांटिक कैप्शन लिखा था जिसके बाद से इनके रिश्तें पर मोहर लग गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

सुनील शेट्टी ने बेटी को कुछ इस अंदाज में किया विश

वहीं सुनील शेट्टी भी अपनी बेटी अथिया को अपनी जिंदगी मानते हैं। सुनील ने बेटी के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए लिखा कि- हैप्पी बर्थडे लाइफ। इसके अलावा उन्होंने हैशटैग में फादर डॉटर, फॉरेवर बेबी, लव लिखा। जिस पर अथिया शेट्टी ने लव यू का रिप्लाई किया। इसके साथ ही सुनील की इस पोस्ट पर कई सितारों ने भी अथिया को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2015 में हीरो फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।