newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 15: दूसरे हफ्ते में 5 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेटेड, मजेदार हुआ Nomination Task

Bigg Boss 15: बीते एपिसोड में एक मजेदार नॉमिनेशन टास्क हुआ। जिसके मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को पेयर बनकर घरवारों को नॉमिनेट करना था। इस प्रक्रिया में 5 घरवाले नॉमिनेट हो गए हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गया है। इस बीच शो में काफी कुछ देखने को मिला। एक तरफ माइशा अय्यर और ईशान सहगल के बीच प्यार के फूल खिल रहे हैं तो दूसरी तरफ अफसाना खान के घर में सबसे झगड़े हो रहे हैं। इसके अलावा जंगलवासी भी मेन घर में आने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बीते एपिसोड की बात करे तो इसमें नोमिनेशन की प्रक्रिया हुई, जिसमें 5 घर वाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

bigg boss 15

लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो इसमें काफी कुछ देखने को मिला। तेजस्वी प्रकाश एक तरफ अपने बिग बॉस के लिए तैयार होती नजर आईं, जिन्हें वो प्यार से अपना ‘बेबी’ बुलाती हैं। इसके अलावा ईशान और माइशा का रोमांस भी नजर आया।

मजेदार हुआ नॉमिनेशन टास्क

बीते एपिसोड में एक मजेदार नॉमिनेशन टास्क हुआ। जिसके मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को पेयर बनकर घरवारों को नॉमिनेट करना था। इस प्रक्रिया में 5 घरवाले नॉमिनेट हो गए हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क की घोषणा की, जिसमें ‘घरवासी’ मेन घर के अंदर सुरक्षित हैं। तो वहीं ‘जंगलवासियों’ को इस नॉमिनेशन टास्क में हिस्सा लेना था और खुद को सेव करना था। ये टास्क जोड़ियों में हुआ। हर एक जोड़ी को जंगलवासियों को नॉमिनेट किया।

इस नॉमिनेशन टास्क में माएशा अय्यर और ईशान सहगल की जोड़ी ने अफसाना खान को नॉमिनेट किया। तो वहीं, उमर और जय ने अकासा को नॉमिनेट किया। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने डोनल को तो विधि और विशाल, ईशान को नॉमिनेट करते हैं। वहीं अफसना और सिंबा ने विशाल को नॉमिनेट किया।