newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आमिर की बेटी इरा खान ने फातिमा सना शेख को सराहा, क्या ये है तीसरी शादी का इशारा..?

Aamir Khan: फातिमा से आमिर की नजदीकियों के चलते उनकी तीसरी शादी को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई थी। अब एक और वाकये ने इन अटकलों को हवा देने का काम किया है। दरअसल, आमिर खान की बेटी इरा खान ने इंस्टाग्राम पर फातिमा सना शेख की हालिया तस्वीर पर कमेंट किया है। फातिमा इस तस्वीर में काफी बोल्ड नज़र आ रही हैं। इस पर फातिमा की तारीफ करते हुए इरा ने कमेंट किया “You Beauty” इरा के इस कमेंट को अब आमिर से फातिमा की केमिस्ट्री से जोड़कर देखा जा रहा है।

नई दिल्ली। आमिर खान ने इसी महीने की शुरुआत में किरण राव से तलाक लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। आमिर और किरण के तलाक के साथ ही इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई कि आमिर खान तीसरी शादी कब करेंगे और किसके साथ करेंगे। जब आमिर ने किरण से 15 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया तभी से उनका नाम दंगल फिल्म में उनकी को-स्टार रहीं फातिमा सना शेख से जोड़कर देखा जा रहा था।

fatima-sana-sheikh-aamir-khan

फातिमा से आमिर की नजदीकियों के चलते उनकी तीसरी शादी को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई थी। अब एक और वाकये ने इन अटकलों को हवा देने का काम किया है। दरअसल, आमिर खान की बेटी इरा खान ने इंस्टाग्राम पर फातिमा सना शेख की हालिया तस्वीर पर कमेंट किया है। फातिमा इस तस्वीर में काफी बोल्ड नज़र आ रही हैं। इस पर फातिमा की तारीफ करते हुए इरा ने कमेंट किया “You Beauty” इरा के इस कमेंट को अब आमिर से फातिमा की केमिस्ट्री से जोड़कर देखा जा रहा है।

fatima

इरा का कमेंट ऐसे वक्त पर आया है जब आमिर खान और किरण राव 15 साल पुराना रिश्ता तोड़कर एक दूसरे से तलाक ले चुके हैं और आमिर की तीसरी शादी फातिमा से होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इरा खान के कमेंट से ये भी पता चलता है कि फातिमा की नजदीकियां आमिर के साथ साथ उनकी बेटी इरा से भी हैं, तो क्या ये नजदीकियां रिश्तों में बदल पाएंगी, बड़ा सवाल यही है। आमिर खान की बेटी का फातिमा की तस्वीर पर कमेंट करना अपने आप में आमिर की आने वाली ज़िंदगी को लेकर एक इशारा है।