newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aashiqui 3: आसमान में हैं कार्तिक के सितारे, Aashiqui 3 में रोमांस करते नजर आएंगे एक्टर

Aashiqui 3: 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी का सीक्वल साल 2013 में आया था, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई, जिसने आदित्य और श्रद्धा के करियर को एक बड़ा ब्रेक दिया। इतना ही नहीं मशहूर गायक अरिजित सिंह के करियर के लिए भी ये फिल्म टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन फिलहाल बॉक्स ऑफिस चार्ट पर राज कर रहे हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म भूलभुलैया 2 ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस का सूखा दूर किया बल्कि 200 करोड़ के क्लब में शामिल होकर कामयाबी का नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। अब ऐसे में कार्तिक आर्यन इन दिनों मेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। कार्तिक के सामने इन दिनों कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की पेशकश की जा रही है। वहीं अब कार्तिक आर्यन ने अपने नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट को अनाउंस कर सिनेप्रेमियों के बीच एक बड़ा धमाका कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी के फ्रेंचाईजी की अगली फिल्म आशिकी-3 साइन की है। कार्तिक आर्यन ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के नाम की घोषणा कर इस बात की पुष्टि की है। खबर है कि इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे वहीं फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के द्वारा किया जाएगा। अभी तक फिल्म के लीडिंग लेडी के नाम की घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आशिकी-3 की हीरोइन के नाम से भी पर्दा उठा दिया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

आपको बता दें कि 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी का सीक्वल साल 2013 में आया था, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई, जिसने आदित्य और श्रद्धा के करियर को एक बड़ा ब्रेक दिया। इतना ही नहीं मशहूर गायक अरिजित सिंह के करियर के लिए भी ये फिल्म टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। उस फिल्म में गाया अरिजित का गाना ‘तुम ही हो’ आज भी संगीत प्रेमियों की पहली पसंद है। ऐसे में अब कार्तिक आर्यन को आशिकी-3 में रोमांस करते देखना वाकई दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।