newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

YRKKH 11 March 2022: रोके की रस्म में रंग में भंग डालने का काम करेगी आरोही, जानबूझकर करेगी अशुभ काम

YRKKH 11 March 2022: एपिसोड को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए आप देखेंगे कि शो में गोयंका और बिरला के बीच एक गेम भी खेला जाएगा। गेम में बंदूक की मदद से एक -दूसरे के माथे पर निशाना लगाकर तिलक लगाना होता है। इस गेम में दोनों परिवार साथ हिस्सा लेते हैं हालांकि शुरुआत में हर्ष थोड़ा ना-नुकुर करता है लेकिन बाद में परिवार के कहने पर वो गेम खेलने के लिए राजी हो जाता है।

नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु की केमिस्ट्री सभी को पसंद आ रही है। बीते एपिसोड्स में आपने देखा था कि अक्षरा और अभिमन्यु के रोके का कार्यक्रम चल रहा है और कही ना कही आरोही इस फंक्शन को देखकर बिल्कुल भी खुश नहीं है। ये बात उसके चेहरे पर साफ दिखती है हालांकि वो फंक्शन में खुद को संभालने की पूरी कोशिश करती है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा रोके में अभिमन्यु के पिता हर्षवर्धन को ही लाने में कामयाब रहती है। हर्ष के साथ मंजरी भी रोके में पहुंचती है जिन्हें साथ देखकर पूरा गोयंका परिवार खुश होता है।

ससुराल में नाक कटाएगा अभिमन्यु

एपिसोड को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए आप देखेंगे कि शो में गोयंका और बिरला के बीच एक गेम भी खेला जाएगा। गेम में बंदूक की मदद से एक -दूसरे के माथे पर निशाना लगाकर तिलक लगाना होता है। इस गेम में दोनों परिवार साथ हिस्सा लेते हैं हालांकि शुरुआत में हर्ष थोड़ा ना-नुकुर करता है लेकिन बाद में परिवार के कहने पर वो गेम खेलने के लिए राजी हो जाता है। गेम में अभिमन्यु को हार का सामना करना पड़ता है जबकि अक्षरा सही निशाना लगाकर जीत जाती है। अक्षरा की जीत से दोनों परिवार काफी खुश होते हैं। हालांकि परिवार वाले कहते हैं कि अभिमन्यु ने ससुराल में नाक कटा दी।


आरोही डालेगी रंग में भंग

गेम खत्म होने के बाद अक्षरा और अभिमन्यु एक धमाकेदार डांस भी करते हैं जिस पर परिवार वाले जमकर तालियां बजाते हैं। अक्षु और अभि के साथ पूरा परिवार ही खुशी से झूम उठता है।वहीं आरोही रोके की रस्म में बिल्कुल भी खुश नहीं होती है। वो अंदर ही अंदर खुद को अकेला महसूस करती है और रोके की रस्म में कुछ अड़ंगा डालने की कोशिश करती है। आरोही रंग में भंग डालने के लिए जानबूझकर तिलक की थाली नीचे गिरा देती है। थाली गिरने पर दादी इसे अशुभ संकेत मानती है लेकिन बाद में परिवार वालों के कहने पर अपने मन को शांत करती हैं।