newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के फैंस को लगा बड़ा झटका, बेघर होने पर फूट-फूटकर रोए ‘छोटे भाई जान’

Bigg Boss 16: अब्दु बिग बॉस में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले कंटेस्टेंट है। इस शो में भी हर कंटेस्टेंट उनको काफी प्यार करता हैं। लेकिन अब दर्शकों को एक बड़ा झटका लगने वाला हैं क्योंकि अब अब्दु शो में कुछ दिन दिखाई नहीं देंगे।

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। सलमान खान का शो इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं। हर कंटेस्टेंट ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना रखी हैं। लेकिन इस शो के सबसे प्यारे और छोटे कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने ऑडियन्स का सारा प्यार अपनी ओर कर लिया हैं। दर्शक उनको शो में काफी पसंद कर रहे हैं उनकी क्यूटनेस देख कर हर कोई उनका फैन हो गया हैं। अब्दु बिग बॉस में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले कंटेस्टेंट है। इस शो में भी हर कंटेस्टेंट उनको काफी प्यार करता हैं। लेकिन अब दर्शकों को एक बड़ा झटका लगने वाला हैं क्योंकि अब अब्दु शो में कुछ दिन दिखाई नहीं देंगे।

अब्दु हुए बेघर

दरअसल, बिग बॉस शो के मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया हैं जिसमें साफ दिखाया गया हैं कि बिग बॉस अब्दु को शो से बाहर आने के लिए कहते हैं जिसके बाद अब्दु काफी ज्यादा रोते हैं इनके साथ ही सभी घरवाले भी काफी रोते हुए दिखाए जाते हैं। अब इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी नाराज चल रहे हैं और उनका कहना हैं कि वह शो को देखना बंद कर देंगे। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि अब्दु को उनके बैक में दर्द की वजह से बाहर बुलाया गया हैं उनकी जांच के बाद उन्हें शो में वापस बुला लिया जाएगा। अब्दु के घर से बेघर होने की खबर सुनकर हर कोई हैरान हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

फैंस हुए नाराज

शो में पहली बार अब्दु को रोते हुए देखा गया हैं। बिग बॉस के अनाउंसमेंट के बाद अब्दु सबसे गले मिलते हैं और खूब रोते हैं उनके साथ घर का हर एक सदस्य रोते हुए दिखाई देता हैं। अब अब्दु के घर से बाहर आने की खबर जानने के बाद फैंस अब्दु को शो में वापस लाने को कह रहे हैं। अब्दु के फैंस अब्दु को वापस लाने के लिए ट्विटर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं फैंस का रिएक्शन-

वहीं अब्दु के फैन पेज के यूजर ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए लिखा अगर अब्दु वापस नहीं आया तो मेरा बिग बॉस खत्म हो गया ? वे उसे अपनी योजना के अनुसार हटा देते हैं-

वहीं एक यूजर ने लिखा कि अब कम से कम कुछ दिनों के लिए वह सकारात्मक ऊर्जा में सांस लेंगे और फिर वापस लड़ने के लिए घर में वापस आएंगे-

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पहली बार मेरा क्यूटी अब्दु रोजिक रो रहा हैं-