newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 August 2023: अभीर के प्यार में अभिमन्यु पर लगा खूनी होने का दाग, अभिनव को मारकर छीना अक्षरा का सुहाग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 August 2023: डॉक्टर्स अभिमन्यु को अभिनव की सर्जरी के लिए कहते हैं। अक्षरा अभिमन्यु से अभिनव को बचाने की मिन्नतें करती है कि तभी मुस्कान अचानक वहां आकर ऑपरेशन थिएटर में जा रहे अभिमन्यु को पीछे से पकड़ कर जमीन पर गिरा देती है।

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों को एंटरटेन करने में कभी पीछे नहीं रहता है। यही कारण है कि शो की लोकप्रियता इतने सालें से बरक़रार है। शो में फ़िलहाल अभिनव के कैरेक्टर को खत्म करने का ट्रैक चल रहा है। जहां फ़िलहाल गोयनका और बिरला एक साथ एक रिजॉर्ट में अभिनव का जन्मदिन मनाने पहुंचे हैं। यहां सभी पार्टी के लिए अभिनव का इंतजार कर रहे हैं और अभिनव को अभिमन्यु अपने संग लेकर गया है। अभिनव और अभिमन्यु एक पहाड़ी पर बैठकर बियर पी रहे हैं। अब चलिए आपको बताते हैं आपको इससे आगे की कहानी।

अभिमन्यु की साजिश!

शो के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव और अभिमन्यु एक पहाड़ी पर बैठकर बियर पी रहे हैं। जहां दिलचस्प बात ये है कि अभिमन्यु अपनी बियर चुपके से नीचे फेकता जा रहा है और अभिनव को पिलाकर नशे में धुत्त कर दिया है। अभिनव अभिमन्यु से अपने दिल की बात करते हैं और बताते हैं कि वो कितने लकी हैं। उनके पास खुद का परिवार है। वो अभिमन्यु की भी तारीफ करते हैं और उसे एक अच्छा इंसान बताते हैं। यहां अभिनव अक्षरा और अभीर के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं।

तभी अभिनव का बैलेंस बिगड़ता है और वो लड़खड़ा कर पहाड़ी से गिरने वाले हो जाते हैं। तभी अभिमन्यु उनका हाथ थामता है लेकिन वो अभिनव को बचा नहीं पाता और अभिनव पहाड़ी से गिर जाते हैं।

अक्षरा को लगा झटका

इधर अभिनव का पूरा परिवार और अक्षरा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभिनव और अभिमन्यु का फोन भी नहीं लग रहा और अभिनव के आने में देरी के कारण सभी घबरा जाते हैं। सब अभिनव को ढूंढने निकल पड़ते हैं।  मुस्कान को बार-बार याद आ रहा है कि उसने अभिमन्यु को बियर लेकर अभिनव को ले जाते देखा है। लेकिन वो चुप है और अभिनव को ढूंढने अक्षरा, कायरव और आरोही के साथ गई है।

इधर बड़े पापा, सुरेखा और स्वर्णा भी अभिनव को ढूंढ रहे हैं। तभी बड़े पापा गाड़ी अचानक रोकते हैं। बड़े पापा ने अभिमन्यु को अभिनव को धक्का देते देख लिया है और वो बहुत सदमे में हैं। अक्षरा भी अभिनव के पास पहुंच जाती है। सब अभिनव को तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाते हैं।

मुस्कान बताएगी सच!

कल के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव का हार्ट ठीक से काम नहीं कर रहा है। डॉक्टर्स अभिमन्यु को अभिनव की सर्जरी के लिए कहते हैं। अक्षरा अभिमन्यु से अभिनव को बचाने की मिन्नतें करती है कि तभी मुस्कान अचानक वहां आकर ऑपरेशन थिएटर में जा रहे अभिमन्यु को पीछे से पकड़ कर जमीन पर गिरा देती है। अब मुस्कान घरवालों के सामने अभिमन्यु के राज से पर्दा उठाएगी या नहीं ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।