newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 21 June 2022: अभिमन्यु पहुंचाएगा अक्षरा को चोट तो अर्जुन के साथ है प्रीता का कनेक्शन

TV Serials Update 21 June 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गोयनका हाउस में सावन मिलनी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। मंजरी, महिमा और बाकी सब गोयनका हाउस पहुंचते हैं लेकिन अभिमन्यु नहीं आता है। सभी लोग अभि के बारे में पूछते है। मंजरी कहती है कि कुछ जरूरी काम था इसलिए नहीं आ पाया।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि सावन मिलनी के लिए  मंजरी अकेले अक्षरा के घर जाने का प्लान करती है।इसी बीच अक्षरा डरी हुई है कि अगर अभि नहीं आया तो घरवाले परेशान हो जाएंगे। अक्षरा चिड़चिड़ी हो जाती है और अजीब बिहेव करती है। वही मंजरी अभि को साथ चलने के लिए कहती है लेकिन वो मना कर देता है। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन सूर्यवंशी की एंट्री होती है जो शो में ऋषभ को बिजनेस में टक्कर देने के लिए आया है। एक महल को खरीदने के लिए दोनों के बीच क्लैश होता है।

आरोही भरेगी नील के कान

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गोयनका हाउस में सावन मिलनी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। मंजरी, महिमा और बाकी सब गोयनका हाउस पहुंचते हैं लेकिन अभिमन्यु नहीं आता है। सभी लोग अभि के बारे में पूछते है। मंजरी कहती है कि कुछ जरूरी काम था इसलिए नहीं आ पाया। कायरव भांप लेता है कि दोनों के बीच कुछ हुआ है इसलिए वो कुछ अभिमन्यु को मैसेज कर बुलाता है। वहीं आरोही नील को भड़काने की कोशिश करती है। वो कहती है कि तुम्हारे साथ बहुत गलत हुआ है। नील कहता है कि उसमें हर्षवर्धन की गलती है। आरोही भड़काती है कि वो अपनी बेइज्जती का बदला ले। उधर अभि फंक्शन में एंट्री करता है अक्षरा के साथ झूले पर झूलता है और कहता है कि खुद ही अपने आप सब कुछ बता दो…नहीं तो मैं ही बता दूंगा।

पंडित जी खोलेंगे बड़ा राज

वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ महल की डील जीत जाता है। वहीं अर्जुन अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पाता और लंदन से इंडिया के लिए आ जाता है। इंडिया आते ही अर्जुन का एक्सीडेंट हो जाता है। इधर एक्सीडेंट अर्जुन का होता है और उधर बैचेनी प्रीता को होती है। आखिर दोनों के बीच क्या कनेक्शन है ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। वहीं लूथरा हाउस में पूजा रखी गई होती है। पूजा करने के लिए एक सिद्ध पंडित जी आते हैं जो आते ही करण के बारे में पूछते हैं। पंडित जी शो में बड़ा ट्विस्ट लाते हैं और कहते हैं कि करण जिंदा है। ये सुनकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं।