newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 9 April 2023: अभीर के बारे में पता लगाने के लिए अक्षरा के करीब जाने की कोशिश करेगा अभिमन्यु, लेकिन मंजरी बनेगी रोड़ा

Tv Serials Update 9 April 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रूही बहुत नाराज है क्योंकि अभिमन्यु अभी तक नहीं आया है। वो आरोही से कहती है कि आप इतनी सुंदर लग रही हो, आपका जन्मदिन भी है और पॉपी नहीं आए

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया का धमाकेदार सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में काफी अच्छे ट्रैक पर चल रहे हैं।दोनों ही सीरियल्स को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभीर को घर ले जाने की बात हो रही है और दूसरी तरफ अभिमन्यु और आरोही को डेट पर जाना है, लेकिन डेट पर जाने से पहले ही अभिमन्यु किसी का फोन नहीं उठाता क्योंकि वो अभीर की देखभाल में लगा है। आज के एपिसोड में अभिमन्यु की डेट कैंसिल हो जाएगी।

abhimanyu-abhir

आरोही से माफी मांगेगा अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रूही बहुत नाराज है क्योंकि अभिमन्यु अभी तक नहीं आया है। वो आरोही से कहती है कि आप इतनी सुंदर लग रही हो, आपका जन्मदिन भी है और पॉपी नहीं आए, मुझे आपके लिए बुरा लग रहा है। आरोही रूही को समझाती है कि हॉस्पिटल में  कुछ काम होगा, क्योंकि हम डॉक्टर्स के लिए मरीज ज्यादा जरूरी होता है। उधर अभिमन्यु अभीर को समझा रहा होता है कि वो छोटे से ऑपरेशन के बाद बिल्कुल ठीक हो जाएगा और जल्द ही सारा काम कर पाएगा, तभी अभिमन्यु को डेट के बारे में याद आता है और वो वहां से निकल जाता है। घर जाकर वो आरोही से माफी मांगता है और आरोही उसे माफ भी कर देती है।

manjari

अक्षरा के साथ त्योहार मनाने के लिए अभिमन्यु कहेगा हां

एक ट्विन प्रेगनेंसी के लिए कसौली से वही डॉक्टर आता है जिसने अक्षरा का इलाज किया होता है। वो 6 साल पुराने अक्षरा के केस के बारे में बात करता है लेकिन उसे सिर्फ शर्मा याद होता है। अभिमन्यु को महसूस होता है कि ये जरूर अभिनव शर्मा की बात कर रहा है। उसके दिमाग में ये बात घर कर जाती है। आने वाले एपिसोड में मिमी चाहती है कि सभी लोग मिलकर घनघोर का त्योहार मनाए लेकिन मंजरी मना कर देती है लेकिन अभिमन्यु जाने के लिए हां कर देती है।