newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shiv Subramaniam: बॉलीवुड एक्टर शिव सुब्रमण्यम का निधन, 2 महीने पहले ही हुई थी बेटे की मौत

Shiv Subramaniam: बॉलीवुड जगत के लिए आज एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का देर रात निधन हो गया। बता दें कि, शिव कुमार सुब्रमण्यम लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत के लिए आज एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का देर रात निधन हो गया। बता दें कि, शिव कुमार सुब्रमण्यम लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि अभी एक्टर के निधन की वजहों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

शिव कुमार सुब्रमण्यम कुछ समय पहले ही फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और किरदार को काफी पसंद किया गया था। कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस खबर ने इंडस्ट्री और शिव सुब्रमणयम के फैंस, हर किसी को हैरान कर दिया है। सबसे दुखद बात ये है कि एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम ने 2 महीने पहले ही अपने बेटे को खोया था। बेटे की मौत के 2 महीने बाद ही अब शिव कुमार ने भी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

इस खबर पर दुख जाहिर करते हुए बीना सरवर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘बहुत ही दुखद खबर। बेटे जहान की मौत के ठीक दो महीने बाद ही उनका निधन हो गया। उनके बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था। 16वें बर्थडे से पहले ही उसकी मौत हो गई।’ शिव सुब्रमण्यम को उनकी फिल्म परिंदा के लिए भी जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला था।