newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशांत सुसाइड केस में आदित्य चोपड़ा ने किए कई बड़े खुलासे, शेखर कपूर को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने शनिवार को फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से पुछताछ की। ये पुछताछ 3 घंटे से ज्यादा चली। जिसमें आदित्य चोपड़ा ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आप भी जानिए क्या है वो खुलासे।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने शनिवार को फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से पुछताछ की। ये पुछताछ 3 घंटे से ज्यादा चली। बांद्रा पुलिस स्टेशन में आदित्य चोपड़ा का बयान दर्ज किया गया है। जिसमें आदित्य चोपड़ा ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

shekhar kapoor 1

”फिल्म पानी को लेकर शेखर कपूर के आरोप गलत”

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने मुंबई पुलिस को बताया, ”शेखर कपूर के आरोप गलत हैं। पानी फिल्म को लेकर सुशांत डिप्रेशन में नहीं था। हमारा कॉन्ट्रैक्ट उसके बाद खत्म हुआ था और अच्छे नोट पर खत्म हुआ था।”

इसके साथ ही आदित्य चोपड़ा ने ये भी बताया कि सुशांत ने फिल्म पानी के लिए कई फिल्म छोड़ी इस बारे में भी कोई जानकारी कभी सामने नहीं आई। उन्होंने कहा, ”ऐसा नहीं है कि हम फिल्म करना ही नहीं चाहते थे। हमने फिल्म का काम शुरू किया था और करीब 5-6 करोड़ रुपये भी फिल्म पर खर्च भी किए थे। लेकिन शेखर कपूर इस फिल्म को इंटरनेशनल स्थर पर प्रमोट करना चाहते थे और हम फिल्म का ज्यादा बिजनेस भारत में करना चाहते थे। इस फिल्म में करीब 150 करोड़ रुपये लगने थे, और शुरुआत में शेखर कपूर के साथ हुए मतभेद के बाद हम इतनी बड़ी रिस्क सेना नहीं चाहते थे इसी लिए ये फिल्म नहीं बन पाई।”

sushant suicide case

फिल्म ना बन पाने से सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे

इसके अलावा उन्होंने बताया, ‘सुशांत फिल्म ना बनने से निराश हुए होंगे कोई भी कलाकार होता लेकिन वो एक समझदार और सुलझे हुए एक्टर थे। इंडस्ट्री में ये चीजें होती हैं, ये सुशांत भी जानते थे। इसीलिए फिल्म ना बन पाने से सुशांत के डिप्रेशन में जाने की जानकारी पूरी तरह से बेबुनियाद है। हम कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी एक दूसरे के संपर्क में थे और कई बार मिले भी। अंदर हमारे बीच कोई विवाद होता तो कभी ना कभी बाहर जरुर आता।”

Sushant Singh

फिल्म ‘रामलीला’ को लेकर भी हुई पूछताछ

इस बारे में आदित्य चोपड़ा ने बताया, ”जब साल 2012 में रामलीला साइन हुई थी, तब सुशांत का कॉन्ट्रैक्ट यशराज के साथ नहीं था। इस फिल्म में संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह के मार्च-अप्रेल 2012 के आसपास साइन किया जबकि सुशांत का यशराज के साथ कॉन्ट्रैक्ट उसके कुछ महीने बाद साइन हुआ था तो यशराज के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट की वजह से सुशांत फिल्म रामलीला नहीं कर पाए कहना गलत है।”

‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर भी हुई पूछताछ

इस बारे बात करते हुए आदित्य ने कहा, “ना कभी संजय लीला भंसाली या उनकी टीम से किसी ने कभी यशराज से इस फिल्म को लेकर संपर्क नहीं किया और ना ही कभी सुशांत ने हमसे कहा कि उन्हें ये फिल्म मिली है और उसमें वो काम करना चाहते हैं। हमने कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद सुशांत को एमएस धोनी फिल्म साइन करने दी। अगर हम एमएस धोनी जैसी बड़ी फिल्म साइन करने दे सकते हैं तो हम रामलीला और बाजीराव मस्तानी करने से सुशांत के क्यों रोकते।”

actress rhea chakraborty

गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर भी हुई पूछताछ

पुलिस ने आदित्य चोपड़ा से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बार में भी जानकारी ली। आदित्य चोपड़ा ने इस विषय पर रिया के फिल्मज और कॉन्ट्रैक्ट के बारे में भी बताया।