newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bipasha Basu Baby: आलिया के बाद अब बिपाशा बसु के घर गूंजी किलकारियां, बेटी के पिता बने करण सिंह ग्रोवर

Bipasha Basu Baby: बीते 6 नवंबर को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी गर्ल को जन्म दिया था। अब आलिया के बाद बिपाशा बसु के घर  किलकारियां गूंजी है। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेटी को जन्म दिया है। 

नई दिल्ली। बीते 6 नवंबर को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी गर्ल को जन्म दिया था। अब आलिया के बाद बिपाशा बसु के घर  किलकारियां गूंजी है। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेटी को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनकी बेबी गर्ल दोनों ही स्वस्थ है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही दोनों के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर का नाम भी ट्रेंड होने लगा है।

बता दें, 43 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बेटी को जन्म देने के बाद अब ये कपल भी पेरेंट क्लब में शामिल हो गया है। अभी कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। आलिया एक दिन पहले ही अस्पताल से घर के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनके परिवार में बच्चे के आने के बाद से ही खुशी का माहौल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

पांच दिन पहले शेयर किया था वीडियो

एक्ट्रेस बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस ने कई हॉट फोटोशूट करवाए थे जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। अभी पांच दिन पहले ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो डांस करती हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ये बता रही थीं कि जल्द ही बेबी आने वाला है। हालांकि इस वीडियो के लिए लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

आपको बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में 30 अप्रैल को शादी कर एक दूसरे के हो गए थे। 2 साल बाद 2018 में भी एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी की  खबरें सामने आई थी हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था। खैर अब फाइनली एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दे दिया है।