newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pooja Hegde: परिणीति चोपड़ा के बाद अब पूजा हेगड़े दुल्हन बनने को तैयार!, जल्द लेगी सात फेरे

Pooja Hegde: एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उनके होने वाले लाइफ पार्टनर को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वो एक क्रिकेटर हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर किसकी दुल्हनियां बनने जा रही है एक्ट्रेस…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े बीते काफी समय से फ्लॉप फिल्में देने को लेकर चर्चा में हैं। बाहूबली फेम एक्टर प्रभास के साथ ही बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के साथ भी एक्ट्रेस की कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन सभी एक के बाद एक फ्लॉप ही हुईं। फ्लॉप फिल्में देने के बाद फिलहाल अभी एक्ट्रेस के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है लेकिन अब इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उनके होने वाले लाइफ पार्टनर को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वो एक क्रिकेटर हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर किसकी दुल्हनियां बनने जा रही है एक्ट्रेस…

Pooja Hegde

परिणीति चोपड़ा के बाद बनने जा रही हैं दुल्हन?

दो दिन पहले यानी 24 सितंबर को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधी हैं। इस शादी की खबरें अभी बंद भी नहीं हुई थी कि अब खबर है कि पूजा हेगड़े शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सिने जोश की एक रिपोर्ट की मानें तो इस शादी को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस पूजा हेगड़े मुंबई के एक क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों काफी रिलेशनशिप काफी सीरियस है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

Pooja Hegde

हालांकि इन खबरों पर अभी तक एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। एक्ट्रेस ने ना तो इन खबरों को गलत बताया है और न ही इनके सही होने पर कोई टिप्पणी की है। यहां ये भी बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस का नाम किसी क्रिकेटर से जुड़ा हो। इससे पहले भी कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस किसी कर्नाटक बेस्ड क्रिकेटर के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि उस वक्त एक्ट्रेस ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। अब जब एक बार फिर एक्ट्रेस के रिलेशनशिप और शादी की खबरें तेज है तो देखना होगा एक्ट्रेस इसपर क्या कुछ कही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)