newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KRK: केआरके की गिरफ्तारी के बाद Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, देखकर आपकी भी नहीं रूकेगी हंसी

KRK: बताया जा रहा है कि ये कार्यवाही केआरके के एक विवादित ट्वीट के कारण की गई है। मलाड पुलिस ने एक्टर को एयरपोर्ट से डिटेन किया है और पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। हमेशा विवादों में रहने वाले केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

नई दिल्ली। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल आर खान गिरफ्तार हो गए हैं। कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवादों में रहने वाले केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये कार्यवाही केआरके के एक विवादित ट्वीट के कारण की गई है। मलाड पुलिस ने एक्टर को एयरपोर्ट से डिटेन किया है और पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। हमेशा विवादों में रहने वाले केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

साल 2020 में दर्ज हुए एक केस को लेकर कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया है। केआरके पर सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने का आरोप है। केआरके के खिलाफ ये शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने दर्ज कराई थी। आज केआरके को बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें, कमाल आर खान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी वो किसी फिल्म को लेकर, तो कभी किसी एक्टर पर निशाना साधते रहते हैं। बीते कुछ समय से कमाल आर खान बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, एक्ट्रेस तापसी पन्नू,अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स पर हमलावर थे। केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इन एक्टर और सेलेब्स की फिल्म को लेकर उन पर जमकर हमला बोला था। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। नीचे देखिए ट्विटर पर शेयर किए जा रहे मीम्स…

विवादित ट्वीट्स के लिए मशहूर हैं केआरके

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब केआरके अपने ट्वीट्स को लेकर विवादों में फंसे हों। केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कमाल आर खान बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर्स पर निशाना साधते रहते हैं। केआरके अक्सर अपनी ट्वीट्स के जरिए बॉलीवुड सुपरस्टार्स सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक को खरी-खोटी सुना चुके हैं। अभी हाल ही में आई आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को भी केआरके ने आड़े हाथों लिया था और आमिर खान पर जमकर निशाना साधा था।