newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lisa Marie Presley: नहीं रही अमेरिका की पॉपुलर सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Lisa Marie Presley: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। खबर सामने आने के बाद से ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है

नई दिल्ली।अमेरिका की पॉपुलर सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। खबर सामने आने के बाद से ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सिंगर के परिवार ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस दुख की घड़ी में प्रार्थना करने और निजता को बनाए रखने की अपील की है।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

बताया ये भी जा रहा है कि लिसा मैरी प्रेस्ली ने को चेस्ट पैन की शिकायत के बाद अस्पताल भर्ती किया गया था और उनकी मौत कार्डियक अटैक की वजह से हुई हैं। हाल ही में लिसा मैरी प्रेस्ली को अपनी मां प्रिसिला प्रेस्ली के साथ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में देखा गया था। बता दें कि लिसा मैरी प्रेस्ली फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उसके पिता एल्विस प्रेस्ली थे, जो अमेरिका के मशहूर एक्टर और सिंगर और म्यूजिशियन थे। उनकी मौत 1977 में हो गई थी। वहीं लिसा की मां भी अमेरिका की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।


एल्विस प्रेस्ली की बेटी थी लिसा

अपने परिवार की तरह ही लिसा को भी म्यूजिक से प्यार था और उन्होंने इसी में अपना करियर बनाने का सोचा। जिसके बाद उन्होंने साल 2003 में बतौर सिंगर अपना खुद का लिखा और गाया एलबम To Whom It May Concern रिलीज किया। जिसके बाद साल 2005 में उनका नया एल्बम सॉन्ग ‘Now What’ रिलीज हुआ। अपने करियर में लिसा ने कई सुपरहिट गाने दिए। सोशल मीडिया पर हर कोई अपने अंदाज में लिसा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहा है। लिसा की अचानक मौत उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।