newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raju Srivastava: 12 साल इंतजार करने के बाद मिला था कॉमेडियन को उनका प्यार, जानिए राजू श्रीवास्तव की दिलचस्प लव स्टोरी

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव का करियर और प्रोफेशनल लाइफ तो जग जाहिर हो चुकी है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की जानकारी बहुत कम लोगों को ही है। तो आइये आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं

नई दिल्ली। देश के जाने-माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को बुधवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनकी हालत में स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, राजू की तबीयत में कुछ हद तक सुधार हुआ है। उनकी तबियत बिगड़ते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलनी शुरू हो गईं थीं, जिसके बाद राजू के परिवार ने उनके फैंस से अनुरोध किया था कि वो किसी भी अफवाह या फेक न्यूज को नजरअंदाज करें। राजू श्रीवास्तव का करियर और प्रोफेशनल लाइफ तो जग जाहिर हो चुकी है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की जानकारी बहुत कम लोगों को ही है। तो आइये आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं…कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की पत्नी का नाम शिखा है और उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम अंतरा और आयुष्मान है। ऐसा बताया जाता है कि शिखा को देखते ही पहली नजर में ही राजू श्रीवास्तव को पहली नजर में प्यार हो गया था। हालांकि, इसके लिए राजू को 12 सालों तक इंतजार करना पड़ा था।

एक इंटरव्यू के दौरान राजू ने बताया था कि, राजू ने शिखा को पहली बार अपने भाई की शादी मे देखा था और उसी वक्त फैसला कर लिया था कि शादी करूंगा तो इस लड़की से ही करूंगा। जब उन्हें पता चला कि शिखा उनकी भाभी की चचेरी बहन हैं तो उन्होंने इटावा आना जाना शुरू कर दिया। लेकिन उन्हें अपने दिल की बात बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इसके बाद साल 1982 में राजू अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आ गए और यहां आकर संघर्ष करने लगे। उन्होंने सोच लिया था कि जीवन में कुछ हासिल करने के बाद ही शिखा से शादी करूंगा। वो मुंबई से शिखा को चिट्ठियां लिखा करते थे लेकिन, उनके सामने अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते थे। मुंबई में नाम कमाने के बाद, उन्होंने शिखा के घर शादी का प्रस्ताव भेजा, और 17 मई, 1993 को दोनों की शादी हो गई।

गौरतलब है, कि राजू के फैंस के साथ-साथ कई कैलाश खेर, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े दिग्गज लोग भी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। यहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुक्रवार को राजू की पत्नी शिखा को फोन कर उनका हाल-चाल पूछा और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।