newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Akshay Kumar: 54 साल की उम्र में भी इतने फिट है खिलाड़ी कुमार, जानें एक्टर के Fitness Secrets

Happy Birthday Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को भले ही इंडस्ट्री में 28-29 साल हो गए हो लेकिन वो आज भी 30-32 के ही लगते हैं। हालांकि इसके पीछे उनकी काफी मेहनत और लगन है। आज खिलाड़ी कुमार अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, साथ ही उन्हें हिम्मत भी दे रहे हैं क्योंकि बर्थडे से एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी मां को खोया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को भले ही इंडस्ट्री में 28-29 साल हो गए हो लेकिन वो आज भी 30-32 के ही लगते हैं। हालांकि इसके पीछे उनकी काफी मेहनत और लगन है। आज खिलाड़ी कुमार अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, साथ ही उन्हें हिम्मत भी दे रहे हैं क्योंकि बर्थडे से एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी मां को खोया है। ऐसे में ये जन्मदिन उनके लिए काफी इमोशनल होने वाला है।

akshay kumar

फैंस को करते हैं प्रेरित

अब बात करें अक्षय कुमार की फिटनेस की को वो खुद को फिट रखने के लिए काफी डिसिप्लिन दिखाई देते हैं, जो आसान नहीं है। फैंस उनकी फिटनेस के कायल हैं। इसिलए वो फैंस के साथ अपने फिटनेस टिप्स शेयर करते रहते हैं, जिससे वो अपने फैंस को प्रेरित कर सकें।

6 बजे के बाद खाना नहीं खाते

अक्षय कुमार की फिटनेस का सबसे बड़ा राज है उनकी ‘डाइट टाइमिंग’। उनका कहना है कि वो शाम को 6 बजे के बाद खाना नहीं खाते। इसलिए अगर आप उनकी तरह पर्सनैलिटी चाहते हैं तो अपनी खाने की आदत में बदलाव ला सकते हैं।

जल्दी सो जाते हैं खिलाड़ी कुमार

अक्षय कुमार फिल्म बिजनेस में रहने के बावजूद किसी पार्टी में नजर नहीं आते हैं। जिसके पीछे कारण है कि वो ज्यादा लेट नाइट नहीं जगते हैं। वो रात में 9 से 10 के बीच ही सो जाते हैं। इसलिए आप भी अपनी देर रात तक सोने की आदत में बदलाव कर सकते हैं।