newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ponniyin Selvan: फिल्म पोन्नियिन सेलवन से ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला लुक रिवील, रानी से भी ज्यादा खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में ऐश्वर्या रानी नंदिनी का रोल प्ले कर रही हैं जो काफी रॉयल है। अब फिल्म से ऐश का पहला लुक सामने आया है

नई दिल्ली। अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीतने वाली अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के चर्चे विदेशों तक हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक्ट्रेस की खूबसूरती के चर्चे आम हैं। एक्ट्रेस साउथ की मच अवेटेड फिल्म अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 को लेकर बीते साल से ही सुर्खियों में हैं। इस मेगा बजट फिल्म से एक्ट्रेस का पहला दमदार लुक रिवील हो गया है जिसे देखने के बाद आप अपने होश संभाल नहीं पाएंगे क्योंकि ऐश पोस्टर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पोस्टर में छा गई ऐश्वर्या

मणिरत्नम की अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में ऐश्वर्या रानी नंदिनी का रोल प्ले कर रही हैं जो काफी रॉयल है। अब फिल्म से ऐश का पहला लुक सामने आया है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका लुक उनके रोल के हिसाब से ही काफी रॉयल है। पोस्टर में ऐश ने अपने बाल खोल रहे है और रेड कलर की रॉयल साड़ी पहन रखी है। इसके अलावा बिंदी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ा दी है। पोस्टर में ऐश ने साड़ी के साथ एंटीक ज्वेलरी पहनी है। वाकई ऐश्वर्या किसी रानी से कम नहीं लग रही हैं।

फैंस को पसंद आ रहा एक्ट्रेस का लुक

ऐश्वर्या राय का ये रॉयल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आप भी एक्ट्रेस का पोस्टर देखेंगे तो अपने दिल की धड़कन पर काबू नहीं कर पाएंगे। बात करें फिल्म की तो फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये एक पेन इंडिया फिल्म होने वाली है जिसे अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म मलयालम,कन्नड़, हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि ऐश्वर्या से पहले कार्थी और विक्रम का फिल्म से जुड़ा लुक रिलीज हो चुका है।