newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aishwaryaa Rajinikanth: साउथ के बाद अब बॉलीवुड फिल्में बनाएंगी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में करेंगी डेब्यू

Aishwaryaa Rajinikanth: ऐश्वर्या रजनीकांत बतौर डायरेक्टर हिंदी सिनेमा में हाथ आजमाने वाली हैं। फिल्म का नाम भी तय हो चुका है। वह प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा के साथ फिल्म बनाने जा रही हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या पहली हिंदी फिल्म डायरेक्ट करने वाली हैं जो सच्ची लव स्टोरी पर आधारित होगी।

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। ऐश्वर्या साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर डायरेक्टर और सिंगर हैं। अब ऐश्वर्या रजनीकांत बतौर डायरेक्टर हिंदी सिनेमा में हाथ आजमाने वाली हैं। फिल्म का नाम भी तय हो चुका है। वह प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा के साथ फिल्म बनाने जा रही हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या पहली हिंदी फिल्म डायरेक्ट करने वाली हैं जो सच्ची लव स्टोरी पर आधारित होगी। इस फिल्म का नाम ‘चल साथी चल’ है। प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा ने इस भी बात को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि अभी स्क्रिप्टिंग प्रोसेस चल रहा है। इसके बाद फिल्म कास्ट फाइनल की जायेगी।

वहीं, ऐश्वर्या ने अपने ट्विटर हैंथल से फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया। पोस्टर में एक खाली गली का नजारा दिखाई दे रहा है, जिसमें बंद घरों के बाहर एक साइकिल खड़ी हुई है।


हाल ही में ऐश्वर्या अपने सॉन्ग ‘मुसाफिर’ से चर्चा में आई थीं। इससे पहले वह कोविड पॉजिटिव होने के चलते भी सुर्खियों में रही थीं। कोविड से ठीक होने के बाद उन्होंने अपने गाने मुसाफिर में काम किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद ये जानकारी दी थी।

dhanush aishwarya

आपको बता दें कि बीतों कई दिनों से ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, ऐश्वर्या और धनुष ने कुछ समय पहले अपना 18 साल लंबा रिश्ता तोड़ दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने अलग होने की जानकारी दी थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अलग होने की वजह का अब तक खुलासा नहीं किया है। बता दें कि, अलग होने के बावजूद दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।