newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 21 october 2022: नील-आरोही की शादी रोकने के लिए एकजुट होंगे अक्षरा-अभिमन्यु तो काव्या को किडनैप करने का प्लान करेगा पृथ्वी

TV Serials Update 21 october 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि आरोही नील को यकीन दिलाती है कि अक्षरा जैसी दिखती है वैसी है नही..वो हमारी शादी से खुश नहीं है लेकिन नील कहता है कि अक्षरा भाभी ऐसी नहीं है।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल  ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा को पता चलता है कि आरोही महिमा को घर की सारे बातें बताती है। वो आरोही से कहती है कि तू नील से प्यार नहीं बल्कि बिरला के पावर और पैसे से प्यार करती हैं। अक्षरा कहती है कि वो उसकी शादी नील से नहीं होने देगी। वही कुंडली भाग्य में प्रीता अर्जुन के साथ से मिठाई खा लेती है। अर्जुन बहुत खुश होता है कि वो अपने प्लान में कामयाब रहा है।

अक्षरा लेगी अभिमन्यु से वादा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि आरोही नील को यकीन दिलाती है कि अक्षरा जैसी दिखती है वैसी है नही..वो हमारी शादी से खुश नहीं है लेकिन नील कहता है कि अक्षरा भाभी ऐसी नहीं है। इसके बाद अक्षरा नील को मिलने के लिए बुलाती है और अभिमन्यु आरोही को। अक्षरा नील को समझाने की कोशिश करती है कि आरोही सही नहीं है वो सिर्फ बिरला अस्पताल के लिए तुम्हारा इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु आरोही को बड़े अस्पताल का ऑफर करता है। जैसे ही बात नील को पता चलती है तो वो अभि से सवाल करता है कि ऐसा क्यों किया। पूरा परिवार नील को समझाने की कोशिश करता है लेकिन नील गुस्से में हाथापाई पर उतर आता है और अभिमन्यु को धक्का देता है। अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा अभिमन्यु से वादा लेती है कि वो आरोही और नील की शादी नहीं होने देगा।

काव्या को किडनैप करने का प्लान करेगा पृथ्वी

वहीं कुंडली भाग्य में शर्लिन गुस्से में पृथ्वी से पूछती है कि क्या वह अर्जुन से बदला लेगा या नहीं। पृथ्वी कहता है कि वो अर्जुन से बदला जरूर लेगा। इस बीच, ऋषभ प्रीता को आराम करने के लिए कहता है और उसने सुबह के लिए डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक कर लिया है।प्रीता उससे कहती है कि इसकी जरूरत नहीं है लेकिन ऋषभ कोई बहाना सुनने को तैयार नहीं है और उसे बताता है कि उसकी सेहत पहले आती है। अगली सुबह, पृथ्वी स्कूल से काव्या का अपहरण करने का प्लान करता है जिससे वो ऋषभ से लाखों रुपये की फिरौती मांग सके। हालांकि पृथ्वी को नहीं पता है कि पहले से आतंकी काव्या के स्कूल में घुस चुके हैं।