newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khesari Lal Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का नया गाना ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ इंटरनेट पर उड़ा रहा है गर्दा, देखें वीडियो

Khesari Lal Song: खेसारी के गानों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। सावन के महीने में आए खेसारी लाल के सावन स्पेशल गाने, कांवड़ यात्रा गाने और बोलबम गीतों ने शिवभक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इसी कड़ी में अब खेसारी लाल का नया गाना ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ रिलीज कर दिया गया है।

नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा और इस महीने में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कई गाने रिलीज हुए हैं। खेसारी लाल के गाने ऐसे तो आए दिन रिलीज होते रहते हैं। खेसारी के गानों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। सावन के महीने में आए खेसारी लाल के सावन स्पेशल गाने, कांवड़ यात्रा गाने और बोलबम गीतों ने शिवभक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इसी कड़ी में अब खेसारी लाल का नया गाना ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ रिलीज कर दिया गया है। गाने के वीडियो में खेसारी का साथ दे रही ख़ुशी सिंह उनके सामने देवघर यात्रा में हुई थकावट को बयां करती हैं। शिव भक्तों के बीच खेसारी का ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है।

बेदर्दा दर्द देले बा में दिखी खेसारी-खुशी की जोड़ी

‘बेदर्दा दर्द देले बा’ गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री ख़ुशी सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को वीडियो में खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी लाल और ख़ुशी कांवड़ियों के साथ देवघर यात्रा में नजर आ रहे हैं जिसमे ख़ुशी को बहुत थकावट होने लगती है और पैरों में दर्द होने लगता है। वह खेसारी लाल को देवघर यात्रा में हुई थकावट और दर्द के बारे में बताती है लेकिन खेसारी उन्हें दर्द भूलकर बाबा की भक्ति करने के लिए कहते हैं। खुशी सिंह गाने में कहती हैं- ‘धोवा तानी क्वांर के भर ये पिया, चढ़े के बा सुइया पहाड़ ये पिया, गावेन रोडा पैदल पवन फोड़ा पैदल, अब हमरा से चलल न जाए हो’। जिसके बाद खेसारी उनसे कहते हैं- ‘बाबा का नाम ले दिमाग से काम ले. जय शिव ‘बेदारदा दर्द देले बा उहे नू दी दवी हो, बेदारदा दी दवाई हो’।

यूट्यूब छाया खेसारी का गाना ‘बेदर्दा दर्द देले बा’

अन्य सावन बोलबम गानों की तरह खेसारी का ये गाना बेदर्दा दर्द देले बा को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को 25 जुलाई को सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया था। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और जबकि गाने के बोल कृष्ण बेदर्दी ने लिखे हैं म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया। यूट्यूब पर ये गाना जमकर धमाल मचा रहा है।