newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 12 September 2022: अभिमन्यु के पास वापस लौटेगी अक्षरा तो अर्जुन का भांडा फोड करेगा पृथ्वी

TV Serials Update 12 September 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिमन्यु से मिलकर बहुत खुश होती है। वो उसे गले लगाकर रोती है। तभी नर्स आकर उसे दवाइयां लाने के लिए कहती है।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य और  ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि बिरला परिवार अस्पताल पहुंचता है। जहां अभिमन्यु की हालत देखकर सभी लोग घबरा जाते हैं। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी अक्षरा को ब्लेम करती है कि आज अभिमन्यु की हालत का जिम्मेवार सिर्फ अक्षरा है। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन और प्रीता डांस करते हैं और एक दूसरे में खो जाते हैं।अंजलि अर्जुन के लिए परेशान हो जाती है। प्रीता के साथ अर्जुन की बॉन्डिंग देखकर उसे जलन होती है।

मंजरी बनेगी अक्षरा-अभिमन्यु के बीच दीवार

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिमन्यु से मिलकर बहुत खुश होती है। वो उसे गले लगाकर रोती है। तभी नर्स आकर उसे दवाइयां लाने के लिए कहती है। अक्षरा को डॉ कुणाल ढूंढ लेता है और उसे साथ चलने के लिए कहता है। अक्षरा कहती है कि अब वो किसी की बात नहीं सुनेगी और अपने अभि के पास जाकर रहेगी। डॉ कुणाल करता है कि मुझे मजबूर मत करो…कि मैं कुछ गलत करूं। दूसरी तरफ बिरला परिवार अक्षरा को अभिमन्यु की हालत का जिम्मेवार मानता है। अक्षरा सारी बातें सुन लेती है और बहुत दुखी होती है। अक्षरा फैसला करती है कि वो अभिमन्यु से मिलकर रहेगी।

अर्जुन का भांडा फोड करेगा पृथ्वी

वहीं कुंडली भाग्य में आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अर्जुन काव्या का बर्थ सर्टिफिकेट ढूंढते हुए प्रीता के कमरे में आ जाता है।प्रीता को अहसास होता है कि करण उसके आस-पास है। वो इमोशनल हो जाती है। अर्जुन ये देखकर हैरान होता है कि आज भी प्रीता उसे याद करती है। तभी कमरे में पृथ्वी की एंट्री होती है अर्जुन को धमकाने का काम करता है और वीडियो भी दिखाता है लेकिन अर्जुन उल्टा पृथ्वी को सुना लेता है। अंजलि अर्जुन को आगाह करने की कोशिश करती है कि पृथ्वी लुथरा हाउस में ही घूम रहा है।