newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khatron Ke Khiladi 11: टीवी पर आज से फिर धमाल मचने आ रहा है खतरों के खिलाड़ी, जानिए इस बार कौन-कौन आएंगा नजर

Khatron Ke Khiladi 11: फैंस इस खतरनाक स्टंट्स-एडवेंचर से भरपूर शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस शो में इस बार शानदार कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं।

नई दिल्ली। टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 11) की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में केप टाउन में इस शो की शूटिंग पूरी हुई है। अब शो का धमाकेदार आगाज होने वाला है। जी हां, ये शो आज से शुरू हो रहा है। फैंस इस खतरनाक स्टंट्स-एडवेंचर से भरपूर शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस शो में इस बार शानदार कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं।

khatro ke khiladi

खतरों के खिलाड़ी में ये कंटेस्टेंट आएंगे नजर

खतरों के खिलाड़ी 11 में 13 कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। जिनमें दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, महक चाहल, राहुल वैद्य, वरुण सूद, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, महक चहल शामिल हैं।

राखी सावंत ने इस कंटेस्टेंट बताया था विनर

शो शुरू होने से पहले ही विनर की चर्चा हो रही है। कुछ समय पहले राखी सांवत से पूछा गया था कि इस सीजन का विनर उन्हें कौन लग रहा है। तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए उन्होंने कहा, सभी का स्वागत है। राहुल वैद्य वेल्कम, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी जीत गया ना। उनके ऐसे बोलने से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार के विनर अर्जुन बिजलानी हैं।