newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दूसरी बार मां बनी शिल्पा शेट्टी, घर आई नन्हीं परी का क्यूट फोटो किया शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर खुशखबरी आई है। शिल्पा 44 की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने पोस्ट करके प्रशंसकों को दी। शिल्पा के घर आई इस नन्ही परी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था। अपनी बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा गया है।

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा के घर एक नन्ही परी आई है। एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि उनकी बेटी का जन्म सेरोगेसी के माध्यम से हुआ है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा है। उत्साहित शिल्पा शेट्टी ने बताया कि समिशा का जन्म 15 फरवरी को हुआ।

shilpa-shetty-daughter

बता दें, शिल्पा दूसरी बार सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। उन्होंने अपनी नन्ही बेटी को ‘जूनियर एसएसके’ का टैग दिया। शिल्पा ने बेटी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी। समिशा की तस्वीर साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, “समिशा शेट्टी कुंद्रा..जन्म- 15 फरवरी 2020..घर में जूनियर एसएसके का स्वागत है..संस्कृत में ‘सा’ का अर्थ ‘पाना’ होता है, और रूसी में ‘मिशा’ का अर्थ ‘कोई भगवान जैसा’ होता है..।”shilpa shetty daughter
शिल्पा ने आगे लिखा, “आप इस नाम को हमारी देवी लक्ष्मी का नाम दे सकते हैं, जिसने हमारे परिवार को पूरा कर दिया।” शिल्पा शेट्टी का एक बेटा भी है जिसका नाम वियान है। उसका जन्म मई 2012 में हुआ था। वियान की उम्र सात साल है। वियान के साथ अक्सर शिल्पा सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके साथ ही कई बार बेटे के साथ पार्टी करती हुई भी दिखाई दीं। शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। शादी के बाद से शिल्पा फिल्मों में कम नजर आईं।