newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा का ”टिंडा-टिंडा” स्पेशल वीडियो, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

Akshara Singh-Milind Gaba Latest Video: अक्षरा सिंह फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में फैंस भी अक्षरा की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं अब अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपनी एक रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है इस वीडियो में अक्षरा सिंह अपने परममित्र मिलिंद गाबा के साथ नजर आ रही हैं तो चलिए बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में फैंस भी अक्षरा की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं अब अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपनी एक रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है इस वीडियो में अक्षरा सिंह अपने परममित्र मिलिंद गाबा के साथ नजर आ रही हैं तो चलिए बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास!!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो:

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह अपने बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर फेमस पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा और मिलिंद एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मिलिंद गाबा अक्षरा सिंह को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

मिलिंद अक्षरा से कहते हैं कि उनकी हाईट पर आकर बात करे। इसके बाद अक्षरा सिंह भी मिलिंद गाबा को चिढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ”रीयूनियन कहते हैं क्या इसको?? हमारी टिंडा-टिंडा मेमोरी” बता दें कि अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा की ये वीडियो इनकी हालिया कश्मीर ट्रिप की है। इस ट्रिप पर अक्षरा सिंह के साथ मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल भी थे। एक्ट्रेस ने अपने इस ट्रिप से कई फोटोज और विडीयोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में नजर आए थे। इस दौरान इनकी बॉन्डिंग को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, इनदोनों का बिग बॉस का सफर ज्यादा दिनों तक नहीं रहा था लेकिन इनकी दोस्ती आज तक बरक़रार है। अक्षरा सिंह मिलिंद की पत्नी प्रिया बेनीवाल के साथ भी खास बॉन्ड शेयर करती हैं।