newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह के नए गाने ”पटना की परी” ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, एक्ट्रेस की तीखी अदाओं ने लूटा दिल

Akshara Singh New Bhojpuri Song Patna Ki Pari: आज भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना ”पटना की परी” रिलीज कर दिया गया है। गानें में अक्षरा कहती हैं- ”सबका से प्यारी लईकी बिहारी मन से थोड़ी मस्करी, दिल लेके तोहार उड़ जाई पटना के परी, ना आसानी से बबुआ भेटाई पटना के परी” वाकई गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में एक हैं। अक्षरा सिंह के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में आज भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना ”पटना की परी” रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…

अक्षरा सिंह का नया गाना:

अक्षरा सिंह का नया गाना ”पटना की परी” आज रिलीज कर दिया गया है। गाने में अक्षरा सिंह का बंजारन अवतार देखने को मिल रहा है। सफ़ेद रंग के घाघरे और चोली में खुले हल्के कर्ल हेयर और आंखों में काजल के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को बोहो टच दिया है। अक्षरा सिंह इस लुक में एकदम बोल्ड और बिंदास नजर आ रही हैं। उनकी तीखी कातिल अदाएं फैंस के दिलों पर बिजली गिराने के लिए काफी है।

गानें में अक्षरा कहती हैं- ”सबका से प्यारी लईकी बिहारी मन से थोड़ी मस्करी, दिल लेके तोहार उड़ जाई पटना के परी, ना आसानी से बबुआ भेटाई पटना के परी” वाकई गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि, अक्षरा सिंह के इस नए गाने ”पटना की परी” को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ संजय कादयान नजर आ रहे हैं। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। इस गाने को अमित ने कोरियोग्राफ किया है। गाने को Saregama Hum Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है।