newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

YRKKH 15 April 2022: अभिमन्यु को धोखा देगी अक्षरा, जीतने के लिए करेगी चीटिंग

YRKKH 15 April 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभि और अक्षरा की संगीत सेरेमनी में सिंगर कुमार सानू की एंंट्री होती है जिसे देखकर अक्षरा खुशी से झूम उठती है। दोनों कुमार सानू के गाने तुझे देखा तो ये जाना सनम पर डांस करते हैं। हालांकि दोनों की खुशी को देखकर हर्ष, आनंद और महिला जल-भून जाते हैं।

नई दिल्ली। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि फैंस का पसंदीदा शो है जिसमें अक्षरा और अभिमन्यु की केमिस्ट्री सभी को पसंद आ रही है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की रस्में चल रही हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि शो में संगीत की तैयारी हो रही है। अक्षरा अपने दिल की ख्वाहिश अभि के सामने रखती है कि उसे कुमार सानू के गाने बहुत पसंद हैं। आज के एपिसोड में देखेंगे कि संगीत का फंक्शन शुरू हो चुका है और अभि संगीत में अक्षरा को एक सरप्राइज देता है। हालांकि उस सरप्राइज देखकर हर्षवर्धन आग बबूला हो जाता है।

शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभि और अक्षरा की संगीत सेरेमनी में सिंगर कुमार सानू की एंंट्री होती है जिसे देखकर अक्षरा खुशी से झूम उठती है। दोनों कुमार सानू के गाने तुझे देखा तो ये जाना सनम पर डांस करते हैं। हालांकि दोनों की खुशी को देखकर हर्ष, आनंद और महिला जल-भून जाते हैं। डांस के बाद हर्श अभि को खरी-खोटी सुनाता है और कहता है कि तुम पागल हो चुके हो। जो भी अक्षरा कहेगी तुम वहीं करोगे क्या। इस दौरान दोनों के बीच बहस होती है और अक्षरा सब कुछ सुन लेती है और उसका दिल टूट जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yrkkh (@abhira.yrkkh.3)


महिमा रचेगी नई साजिश

वहीं महिमा एक्सीडेंट के सच के साथ खिलवाड़ करने के बारे में प्लान करती हैं। वो प्राइवेट इनवेस्टिगेटर के जरिए सच बाहर लाने की कोशिश करती हैं। महिमा चाहती है कि सच इस तरह से बाहर आए कि अक्षरा और अभि की शादी ही टूट जाए। वहीं संगीत में बिरला परिवार को हराने के लिए के अभि के पैरों में पत्थर डाल देती है जिसे अभि गिरता-गिरता बच जाता है। अभि संगीत की जंग में हार जाता है। हर्ष कहता है कि देखों…तुमको हराने के लिए अक्षरा ने चाल चली है।