newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 11 February 2023: मिमी के लिए वापस उदयपुर लौटेगी अक्षरा! शुरू होगा दोनों की जिंदगी का नया ट्रैक

Tv Serials Update 11 February 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा पुरानी यादों को याद नहीं करना चाहती है लेकिन फिर भी बार-बार उसे अभिमन्यु की याद आ रही हैं। वो अभिनव से कहती है कि रात के डिनर के लिए एक साड़ी ले आए।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि  मुस्कान उदयपुर के लिए रवाना होती है। कायरव गुस्सा करता है कि वो लड़की हमारे यहां क्यों आ रही है। सभी लोग समझाते हैं कि मुस्कान अक्षरा की ननद है और उसका मान हमे करना होगा। आने वाले एपिसोड में अभिनव अक्षरा को प्रपोज करने वाला है।अब देखना होगा कि अक्षरा का क्या जवाब होगा।

डेट पर जाएंगे अभिनव अक्षरा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा पुरानी यादों को याद नहीं करना चाहती है लेकिन फिर भी बार-बार उसे अभिमन्यु की याद आ रही हैं। वो अभिनव से कहती है कि रात के डिनर के लिए एक साड़ी ले आए। अभिनव खुशी-खुशी लाने के लिए हां कर देता है। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु भी रूही के साथ डेट पर जाने के लिए फूल मंगता है। आरोही भी दोनों के साथ होती है। तभी एक औरत आकर अभिमन्यु और आरोही को पति-पत्नी समझ लेती है लेकिन आरोही बताती है कि वो उसे लेट हसबैंड के बड़े भाई हैं।

आरोही से शादी करने के लिए मना करेगा अभिमन्यु

उधर अक्षरा अजीब का व्यवहार करती है लेकिन तभी अभिनव अपने दिल की बात रखते हुए प्यार की बात करता है लेकिन कह नहीं पाता लेकिन अक्षरा के दिल की बात को पढ़ लेता है और कहता है कि किसी की यादें होना बुरा नहीं है और किसी के लिए भी प्यार करने वाले की यादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना बहुत मुश्किल है। इन चीजों में समय लगता है और आप अपना पूरा टाइम लीजिए। अक्षरा अभिनव को थैंक्स बोलती है और कहती है कि एक दिन जरूर आएगा, जब वो बीते कल से पीछा छुड़ा लेगी। उधर मंजरी अभिमन्यु पर आरोही से शादी करने का दबाव बनाती है लेकिन अभिमन्यु मना कर देता है। आने वाले एपिसोड में मिमी अक्षरा को अपने जन्मदिन पर बुलाती है।