newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राहा के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए आलिया भट्ट ने शुरू की नई पहल, डेढ़ साल की बेटी को लिखती हैं EMail

Alia Bhatt And Daughter Raha: बता दें कि राहा का जन्म का जन्म 6 नवंबर को 2022 में हुआ था। राहा के जन्म के समय लोगों ने सवाल उठाए थे कि आलिया शादी से पहले प्रेग्नेंट थी। हालांकि आलिया ने हमेशा इन बातों को दरकिनार रखा और अपनी फैमिली और करियर पर ध्यान दिया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री में टॉप की एक्ट्रेसेस में एक हैं और करोड़ों में एक फिल्म करने का पैसा लेती हैं। जितना एक्ट्रेस काम पर फोकस करती हैं उतना ही अपने घर और बेटी दोनों को भी संभालती हैं। आलिया हर मौके पर राहा को लेकर खुलकर बात करती हैं और अब तो एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा सबको दिखा भी दिया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया ने अभी से राहा को मेल करना शुरू कर दिया है, सुनने में ये बात आपको अजीब लगेगी लेकिन ये सच है। वो कैसे और आलिया ऐसा क्यों करती हैं, ये हम आपको बताते हैं।


डेढ़ साल की राहा को लिखती हैं मेल

आलिया ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अपनी बेटी से रिश्ता मजबूत करने के लिए और बेहतर तरीके से समझने के लिए कुछ अलग करती हैं, वो ऐसा तब से कर रही हैं, जब से राहा का जन्म हुआ है।एक्ट्रेस ने कहा- मैं राहा को ईमेल लिखती हूं…वो तब से लिख रही हूं, जब से वो पैदा हुई है। आलिया एक महीने में एक बार राहा के नाम ईमेल लिखती हैं और अपनी भावनाओं को बेटी के नाम लिखती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो ईमेल के साथ फोटोज भी भेजती हैं।


मेल में लिखी दिल की बात

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने हाल में राहा को मेल किया जिसमें मैंने लखा-  ‘मैं आपको यह बताने वालों में से नहीं हूं कि क्या करना है और क्या नहीं….तुम्हारी मां के रूप में भी, मैं चाहती हूं कि तुम एक अच्छी इंसान बनो, इसके साथ ही दयालु बनो और जो भी बनो उसके लिए कड़ी मेहनत करो। आप जीवन में बहुत कुछ कर सकती हैं। अपने रिश्ते और करियर पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। हमेशा दयालु बने रहो।


2022 में हुआ राहा का जन्म

बता दें कि राहा का जन्म का जन्म 6 नवंबर को 2022 में हुआ था। राहा के जन्म के समय लोगों ने सवाल उठाए थे कि आलिया शादी से पहले प्रेग्नेंट थी। हालांकि आलिया ने हमेशा इन बातों को दरकिनार रखा और अपनी फैमिली और करियर पर ध्यान दिया। एक्ट्रेस अब जिगरा फिल्म में नजर आने वाली हैं।