newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Allu Arjun : अल्लू अर्जुन पाए गए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर खुद दी संक्रमित होने की जानकारी

Allu Arjun : तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी कोरोना पॉजिटिव (Allu Arjun Corona Positive) पाए गए हैं। एक्टर ने ये जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

हैदराबाद। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी कोरोना पॉजिटिव (Allu Arjun Corona Positive) पाए गए हैं। एक्टर ने ये जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। उनकी संक्रमित की खबर सामने आते ही उनके फैंस परेशान हो गए हैं साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “सभी को नमस्कार! मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं।”

इसके अलावा उन्होंने उन लोगों से भी टेस्ट कराने की अपील की है जो हाल ही में उनके संपर्क में आये थे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी घर पर रहें, सुरक्षित रहें और मौका मिलने पर टीका लगवाएं।

इतना ही नहीं एक्टर ने फैंस से आग्रह किया है कि वो ठीक हो रहे हैं और उन्हें उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरी चिंता न करें क्योंकि मैं ठीक कर रहा हूं।”