newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sidharth Shukla Death: शहनाज गिल को देख अली गोनी का टूटा हौसला, भावुक ट्वीट कर बताई एक्ट्रेस की हालत

Sidharth Shukla Death: इसी बीच सिद्धार्थ के दोस्त और टीवी स्टार अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) उनके निधन की खबर सुन तुरंत लद्दाख से मुंबई लौट आए और आते ही वो सिद्धार्थ के घर पहुंचे, जहां शहनाज (Shehnaaz Gill) को देख वो हैरान रह गए।

मुंबई। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 40 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री शॉक में है। ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनका परिवार भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब इंडस्ट्री का उभरता सितारा इस दुनिया में नहीं रहा। उनकी अचानक हुई मौत से सभी हैरान हैं। इसी बीच सिद्धार्थ के दोस्त और टीवी स्टार अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) उनके निधन की खबर सुन तुरंत लद्दाख से मुंबई लौट आए और आते ही वो सिद्धार्थ के घर पहुंचे।

अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने जब शहनाज को देखा तो वो हैरान रह गए। अली गोनी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-‘चेहरा जो हमेशा हसते हुए देखा, खुश देखा, लेकिन आज जैसे देखा बस दिल टूट गया… stay strong sana’

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के लोकप्रिय सीरियल बालिका वुध से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल से उन्हें काफी पहचान मिली थी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नजर आएं, जिसमें उनके अपोजिट रश्मि देसाई भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म Humpty Sharma Ki Dulhania से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री शॉक में हैं। साथ ही उनके फैंस भी इस खबर से सदमे में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।