newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भोजपुरी छोड़ नम्रता मल्ला पर चढ़ा अल्लू अर्जुन का रंग, पुष्पा-2 के टाइटल ट्रैक पर किए यूनिक डांस मूव्स

Bhojpuri actress Namrata Malla danced on the title track of Pushpa-2: काम की बात करें को नम्रता का नया गाना पिंजरे वाली मुनिया दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इस गाने को नीलकमल और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के लिरिक्स आशुतोश तिवारी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक शुभम राज का है।

नई दिल्ली। अपने डांस और म्यूजिक वीडियो से सबका दिल धड़काने वाली  नम्रता मल्ला को कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचा देता है और फैंस का दिल धड़का देता है लेकिन अब एक्ट्रेस पर भोजपुरी का रंग नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन का रंग चढ़ गया है। एक्ट्रेस पुष्पा बन फैंस को अपना अलग अवतार दिखा रही हैं। एक्ट्रेस के यूनिक डांस मूव्स फैंस को भा रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

पुष्पा-2 बनी नम्रता मल्ला

नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर हर अपडेट को फैंस के साथ शेयर करती हैं और फैंस भी एक्ट्रेस के हर पोस्ट को पसंद करते हैं लेकिन अब एक्ट्रेस पुष्पा बन फैंस का दिल जीत रही हैं। नम्रता ने पुष्पा-2 के टाइल ट्रेक पर शानदार डांस किया है, वो भी एक  पैर पर है। एक्ट्रेस का ये डांस मूव काफी डिफरेंट है और फैंस को भा रहा है। एक यूजर  ने लिखा- गजब…सुपर से भी ऊपर डांस। मजा आ गया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा ही होता है जब एक आदर्श शरीर वाली महिला डांस करती हैं, आपके डांस मूव्स काफी अच्छे हैं। वहीं यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।


बैक टू बैक गाने ला रही हैं नम्रता

काम की बात करें को नम्रता का नया गाना पिंजरे वाली मुनिया दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इस गाने को नीलकमल और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के लिरिक्स आशुतोश तिवारी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक शुभम राज का है। बता दें कि इसके अलावा एक्ट्रेस का हफ्ते भर पहले ही गाना करिया ब्लाउज भी रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस सुपर हॉट लगी थीं। एक्ट्रेस का हर गाना सोशल मीडिया पर हिट साबित हुआ है। उम्मीद करते हैं कि इस गाने भी नम्रता फैंस का दिल जीत लेंगी।