newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Thar Trailer:अनिल कपूर-हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म थार का ट्रेलर रिलीज, क्या पिता के सहारे चल पाएगा बेटे का करियर

Thar Trailer: ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल  मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। 18 अप्रैल 2022 को Netflix india के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस ट्रेलर में अनिल कपूर को बेटे हर्षवर्धन कपूर संग एक्शन करते देखा जा सकता है। फिल्म 6 मई को रिलीज होगी।

नई दिल्ली। अनिल कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बार खास बात ये होगी कि वो स्क्रीन पर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म थार का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल  मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। 18 अप्रैल 2022 को Netflix india के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस ट्रेलर में अनिल कपूर को बेटे हर्षवर्धन कपूर संग एक्शन करते देखा जा सकता है। फिल्म 6 मई को रिलीज होगी। तरण आदर्श के हालिया ट्वीट के मुताबिक अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर स्टारर थार’ 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

थार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। ट्रेलर की बात करें तो डेढ मिनट के ट्रेलर में भरपूर एक्शन देखने को मिला है। फिल्म में अनिल कपूर एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सतीश कौशिक और अनिल कपूर एक गुत्थी को सुलझाते हुए दिखेंगे। हालांकि ये बात देखने वाली बात होगी कि क्या हर्षवर्धन कपूर ऑनस्क्रीन अपने पिता अनिल कपूर को टक्कर दे पाएंगे। फिल्म में एक तरफ जहां पिता अनिल कपूर पुलिसवाले का रोल प्ले कर रहे हैं। वही बेटे हर्षवर्धन एक बिजनेसमैन का रोल प्ले कर रहे हैं जो एक तस्करी से जुड़ा है। ट्रेलर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में गजब की एक्शन सीन्स और सस्पेंस देखने को मिलेगा।


Netflix india पर होगी रिलीज

सीरीज 8 मई को  Netflix india पर रिलीज की जाएगी। फैंस सीरीज के ऐलान के वक्त से ही रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रिलीज डेट सामने आने के बाद से ही अब फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। फिल्म में फातिमा सना शेख भी हैं जो इसमें एक गांव की लड़की का रोल प्ले कर रही हैं। गौरतलब है कि हर्षवर्धन कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक तीन फिल्मों में काम किया है लेकिन तीनों ही बड़े पर्दे पर सुपरफ्लॉप रही हैं। अब देखना होगा कि क्या पिता के सहारे  फिल्म कुछ खास कमाल दिखा पाएगी या नहीं।