newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Anil Kapoor: अनिल कपूर का 66वां जन्मदिन आज, एक्टर के स्ट्रगलिंग के दौरान इस मॉडल ने उठाए थे खर्चे

Happy Birthday Anil Kapoor: भले ही एक्टर नाना बन चुके हैं लेकिन आज भी इनको देख के कोई इनकी उम्र का पता नहीं लगा सकता हैं। इन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। भले आज अनिल 66 साल के हो चुके हैं, लेकिन इनको देख के कोई इनकी उम्र का पता नहीं लगा सकता हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक दम झक्कास अभिनेता अनिल कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 90 का दशक हो या अभी का अनिल की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई हैं बल्कि इसका ग्रॉफ बढ़ा ही हैं। एक्टर का आज यानी 24 दिसंबर को 1959 को मुम्बई में हुआ हैं। एक्टर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही एक्टर नाना बन चुके हैं लेकिन आज भी इनको देख के कोई इनकी उम्र का पता नहीं लगा सकता हैं। इन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। भले आज अनिल 66 साल के हो चुके हैं, लेकिन इनको देख के कोई इनकी उम्र का पता नहीं लगा सकता हैं। आइए एक्टर के जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ बेहतरीन बातों के बारे में जानते हैं-

अनिल कपूर का परिवार

अनिल कपूर जाने माने फिल्म निर्माता सुरेन्द्र कपूर के बेटे हैं। अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर भी अपने पिता की तरह फिल्म निर्माता हैं वहीं इनके छोटे भाई संजय कपूर भी अनिल कपूर की तरह अभिनेता हैं। अनिल कपूर की के बेटी सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी इनके पद चिन्हों में चल एक्टर बने। वही बेटी रिया कपूर फैशन डिजाइनर हैं। अनिल कपूर ने सुनीता से शादी की। इन दोनों की लव स्टोरी भी बहुत दिलचस्प हैं जब सुनीता मॉडलिंग कर रही थी तब अनिल उनसे मिले थे और सुनीता ही उस वक्त अनिल का खर्चा उठाती थी।

अनिल का वर्कफ्रंट

अनिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने मिस्टर इंडिया से लोगों के दिल में पहचान बनाई, फिर ये लाडला, जुदाई, बेटा, नायक, वेलकम, स्लमडॉग मिलेनियर, राम-लखन, लोफर, थार, जुग-जुग जियो, तेजाब जैसी शानदार फिल्में दी हैं। श्री देवी और अनिल की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं, इन दोनों ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्में दी हैं जिसके बाद इनकी जोड़ी पर्दे की फेवरेट जोड़ी में से एक हैं। इस के साथ इनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी, श्री देवी अनिल कपूर की भाभी हैं।