newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anil Kapoor son trolled: अनिल कपूर के लाडले को महंगा पड़ा पटाखे पर ‘ज्ञान’ देना, लोगों ने लगाई जोरदार क्लास

Harshvardhan tweeted for not bursting crackers : अनिल कपूर के बेटे बर्षवर्धन ने दीवाली के मौके पर फोड़ जाने वाले पटाखों को लेकर पर्यावरण, आम जनमानस व यहां तक जानवरों होने वाली समस्याओं को लेकर भी चिंता जताई है।

नई दिल्ली। पता नहीं क्यों दीवाली का त्योहार आते ही सारे के सारे पर्यावरणवादी क्यों सक्रिय हो जाते हैं। दीवाली आते ही सभी को पर्यावरण की चिंता सताने लगती है। सभी के पर्यावण पर ज्ञान देने लगते हैं। जिसको पर्यावरण के ‘प’ के बारे में भी कुछ अता पता नहीं होता है, वो भी सोशल मीडिया की तस्लमभरी दुनिया में पर्यावरण पर ज्ञान देने लग जाते हैं। क्या नेता..क्या अभिनेता या क्या खिलाड़ी सभी के सभी पर्यावरण संरक्षक ही बन जाते हैं। इसी बीच जब अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने पर्वायवरण को लेकर चिंता जताते हुए ट्वीट किया, तो लोगों को यह रास नहीं आया और लोगों ने उनकी ऐसी जमकर क्लास लगा दी कि अब ट्वीटर पर अनिल अपना पिल्ला संभाल ट्रेंड कर रहा है। चलिए, अब हम आपको यह सब कुछ तफसील से बताते हैं कि आखिर अनिल कपूर के बेटे ने ऐसा क्या ट्वीट कर दिया कि ट्विटर पर अनिल अपना पिल्ला संभाल ट्रेंड कर रहा है। आइए, विस्तार से जानते हैं ।

ANIL KAPOOR

दरअसल,  अनिल कपूर के बेटे बर्षवर्धन ने दीवाली के मौके पर फोड़े जाने वाले पटाखों को लेकर पर्यावरण, आम जनमानस और यहां तक की जानवरों को होने वाली समस्याओं को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि, अभी-भी लोग हर जगह पटाखा फोड़ रहे हैं। इससे मेरे पालतू जानवर सहमे हुए हैं। यह घर पर सभी के लिए असहज है। इससे पर्यावरण को लेकर काफी नुकसान पहुंचता है। मैं इन कारणों को लेकर सांस्कृतिक रूप से कभी बंधा हुआ नहीं रहा हूं। सामान्य ज्ञान कभी-कभी जीतना पड़ता है।

TWEET 1

अनिल कपूर के बेटे का यह ट्वीट अभी खासा चर्चा में है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनिल के बेटे की जमकर क्लास लगा रहे हैं। आइए,. आपको हर्षवर्धन कपूर के ट्वीट पर लोगों की रोषपूर्ण प्रतिक्रियाएं दिखाते हैं।

ANIL KAPOOR

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को घेरते हुए लोगों ने विभिन्न प्रकार से अपनी भड़ास निकाली है। इसी कड़ी में एक यूजर ने हर्षवर्धन को घेरते हुए साल 2016 का उनके परिवार का दिवाली सेलिब्रेशन वाली तस्वीर साझा किया, जिसमें अनिल कपूर पटाखा जलाते हुए दिख रहे हैं, जिस पर यूजर ने  हर्षवर्धन को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि पर्यावरण को लेकर तुम्हारा कॉमनसेंस जगजाहिर हो रहा है। अपने पिता को पटाखा फोड़ने से रोको पहले। बता दें कि लोगों ने यह ट्वीट हर्षवर्धन के पटाखा न फोड़ने  की प्रतिक्रिया के रूप में दिया।

वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें घेरते हुए कहा कि “आप सुबह, दोपहर और रात के खाने के लिए नॉन वेज का इस्तेमाल करते हैं तो क्या ये पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है? आप जो सारे दिन एसी रूम्स में रहते हो वो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है? 20 कदम भी जाने के लिए कार में घुमते हो वो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है? सब कॉमन सेंस दिवाली पर याद आता है।”


बहरहाल, इस तरह से बेशुमार प्रतिक्रियाओं के साथ हर्षवर्धन कपूर को घेरा जा रहा है।  ऐसा बहुत कम ही  होता है कि वे किसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करते हैं।  लेकिन, इस बार दीवाली के  मौके पर पटाखा न फोड़ने को लेकर उनके ट्वीट से सोशल मीडिया यूजर इस कदर खफा हो गए कि लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी।  बता दें कि हर्षवर्धन भारतीय सिनेमा जगत के उम्दा कलाकार माने जाते हैं। अपने पिता अनिल कपूर की तरह उनके अंदर अभिनय की विलक्षण प्रतिभा मौजूद है। उनकी पहली फिल्म साल 2016 में मिर्ज्याआई थी जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था।