newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anjana Singh Latest Video: अंजना सिंह ने वीडियो शेयर कर बताया अपना स्पेशल टैलेंट, एक्ट्रेस का टैलेंट जानकर चौंक जाएंगे आप

Anjana Singh Latest Video: सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अंजना सिंह ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना की एक झलक के लिए बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अंजना सिंह ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Singh Tiger (@manojsinghtiger)

अंजना सिंह का वीडियो:

अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस रील वीडियो में अंजना सिंह भोजपुरी अभिनेता मनोज सिंह टाइगर के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि मनोज सिंह और अंजना एक-दूसरे के बेहद करीबी मित्र हैं। ये दोनों फ़िलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अंजना अक्सर अपनी फनी रील्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में इस बार अंजना सिंह ने मनोज सिंह के साथ एक और फनी रील शेयर की है जिसे देखकर आप भी पेट पकड़कर हंसने को लोटपोट हो जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Singh Tiger (@manojsinghtiger)


इस वीडियो में मनोज अंजना से पूछते हैं कि- ”आपमें कौन सा टैलेंट है? इसपर अंजना कहती है बकवास…. बकवास करना भी एक टैलेंट है।” बता दें कि इससे पहले भी मनोज और अंजना ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मनोज सिंह अपने फिल्म की हीरोइन अंजना के लिए शुद्ध देसी घी में नेनुआ की सब्जी बनाते हुए नजर आए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


वर्क फ्रंट की बात करें तो अंजना सिंह हाल ही में फिल्म ”बड़े घर की बेटी” में नजर आईं थी। इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। अब एक्ट्रेस जल्द ही ”बड़की भाभी”, ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”घर की मालकिन” जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।