newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19: कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, वीडिया जारी कर दी जानकारी

Covid-19: देश इस समय कोरोना वायरस (Covid-19) से जूझ रहा है और इस संकट की घड़ी में कई फिल्मी हस्तियों ने लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी जुड़ गया है।

नई दिल्ली। देश इस समय कोरोना वायरस (Covid-19) से जूझ रहा है और इस संकट की घड़ी में कई फिल्मी हस्तियों ने लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी जुड़ गया है। वो एक फंडरेजन अभियान के जरिए जरुरतमंदों के लिए धनराशि इकट्ठा करेंगे। इस बारे में उन्होंने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है और फैंस से डोनेट करने की अपील की है।

Virat Kohli & Anushka Sharma

वीडियो में अनुष्का कहती हैं, ‘कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के दौरान भारत के लिए चीजें बहुत कठिन हो गई हैं। अपने देश को इस तरह से संघर्ष करता देख बहुत दर्द महसूस होता है।’ इसके बाद विराट कोहली बोलते हैं- ‘हम उन लोगों के लिए बहुत आभारी हैं, जो दिन रात हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनकी निष्ठा की हम सराहना करते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

फिर अनुष्का कहती हैं- ‘लेकिन अब उन्हें जरूरत है हमारे सपोर्ट की और हमें उनके साथ खड़े होने की। हम एक साथ मिलकर इससे उबर सकते हैं।’ फिर विराट कोहली बताते हैं कि वो अपनी वाइफ से साथ मिलकर फंडरेजर की पहल कर रहे हैं। इससे जुटी सारी धनराशि लोगों की मदद में उपयोग होगी। वहीं, अनुष्का ने भी लोगों को डोनेट करने की अपील की है। उन्होंने कहा- ‘ये वक्त है साथ मिलकर आगे बढ़ने का। अगर हम साथ होंगे तो इस जंग को भी जीत जाएंगे। सुरक्षित रहें। जय हिंद।’

आपको बता दें कि 1 मई को अनुष्का का जन्मदिन था, लेकिन उन्होंने कोरोना को देखते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। इस बारे में उन्होंने एक वीडियो के शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को थैंक यू कहा और अभिनेत्री ने संकट की इस घड़ी में अपने प्रशंसकों से एकजुट होने और देश का समर्थन करने की भी अपील की।