newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anushka sharma: जब अनुष्का ने उठाया विराट कोहली को, फिर क्या हुआ…देखें वीडियो

Anushka sharma: अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) ने एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में वो अपने पति और इंडियन किक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को उठाते हुए नजर आ रही हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) जनवरी में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी। लगभग 2 महीने के ब्रेक के बाद वो फिर से काम पर वापिस लौट आई हैं। इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। जिसे देख फैंस भी काफी हैरान हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में वो अपने पति और इंडियन किक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को उठाते हुए नजर आ रही हैं।

virat anushka

अनुष्का शर्मा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो विराट से बात करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वो विराट के पीछे खड़ी हैं। इसी दौरान वो उन्हें उठा लेती हैं। अनुष्का को ऐसा करते देख विराट भी चौक जाते हैं। इसके बाद विराट अनुष्का को ये दोबारा करने को कहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ”क्या मैंने ऐसा किया?”। फैंस को अनुष्का का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। ये वीडियो देखते ही देखते वायरल भी हो रहा है। साथ ही फैंस इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।