नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और देश के हर कोने में योगा शिविर लगाए जा रहे हैं। राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी लोग योगा कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर फोटोज भी पोस्ट कर रहे हैं लेकिन आज हम उन एक्ट्रेसेस की बात करेंगे,जिन्होंने प्रेग्नेंसी में भी जमकर योगा किया। कुछ सिलेब्स ने प्रेग्नेंसी में ऐसे-ऐसे योगा पोज किए कि उन्हें देखकर आप दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे।
करीना कपूर खान बी टाउन की वो डीवा हैं, जिन्होंने अपना पूरा समय योगा को दिया। उन्होंने खुलकर अपने बेबी बंप के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्ट्रेस जेह से प्रेग्नेंसी के दौरान खूब योगा करती थीं और डिलीवरी के बाद भी योगा किया था
View this post on Instagram
दूसरे नंबर पर आती हैं देबीना चौधरी, जो दो बच्चों की मां है और दोनों ही प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने जमकर योगा किया। योगा करने के लिए वो अपनी पति गुरमीत चौधरी की भी मदद लेती थी।
View this post on Instagram
प्रेगनेंसी में योगा करने के सारे रिकॉर्ड तो अनुष्का शर्मा ने तोड़े। 5 से 6 महीने की प्रेगनेंसी के दौरान एक्ट्रेस ने हेडस्टैंड योगा किया था वो भी विराट कोहली की मदद से। एक्ट्रेस आज भी योगा से ही खुद को फिट रखती हैं।
View this post on Instagram
सोहा अली खान भी योगा लवर हैं, वो रोजाना योगा से ही अपने दिन की शुरुआत करती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने जमकर योगा किया था।
View this post on Instagram
क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा भी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें जिम जाने से दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने योगा करना शुरू किया।