newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Koffee With Karan: आखिरकार अर्जुन कपूर ने खोला दिया राज, बताया किस नाम से सेव है मोबाइल में गर्लफ्रेंड मलाइका का नंबर

Koffee With Karan: करण जौहर के इस शो का ये एपीसोड काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि एक तरफ जहां करण अर्जुन से मलाईका से जुड़े कई मजेदार सवाल करते नजर आने वाले हैं तो वहीं, प्रेगनेंसी के बाद एक्ट्रेस सोनम पहली बार किसी शो से स्क्रीन वापसी करने वाली है। ऐसे में दोनों के फैंस इस शो को देखने के लिए बेताब हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं जो कि अपने रिश्ते को छुपाए हुए हैं तो वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने खुलकर अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने किया है। इसी कपल में एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी शामिल हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे टॉक ऑफ दी टॉउन बने रहते हैं। काफी लंबे समय से ये कपल एक दूसरे को डेट कर रहा है। अक्सर दोनों साथ में पैपराजी के कैमरे में कैद होते हैं। यूं तो ये कपल खुद भी अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं जो इनके फैंस को काफी पसंद भी आती है लेकिन एक सवाल का जवाब जो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस जानने के लिए बेताब रहते हैं वो है कि एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका का नंबर अपने मोबाइल में किस नाम से सेव किया है।

arjun kapoor

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि मलाइका अरोड़ा का मोबाइल नंबर अर्जुन कपूर ने किस नाम से सेव किया हुआ है तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़े। दरअसल, चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के अगले एपिसोड में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर नजर आने वाली हैं। शो के दौरान करण जौहर (Karan Johar) अर्जुन से यही सवाल करते नजर आएंगे।

arjun kapoor

इन नाम से सेव है मलाइका का नंबर

‘कॉफी विद करण’ के अगले एपिसोड में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर काफी धमाल मचाते नजर आएंगे। दोनों एपिसोड के दौरान कई बड़ा खुलासे भी करेंगे। करण जौहर ने आने वाले इस एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है जिसमें करण जौहर, अर्जुन कपूर से ये सवाल करते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने अपने फोन में मलाइका का नंबर किस नाम से सेव किया है। इस पर सवाल कर अर्जुन बिना वक्त गवाए जवाब देते हुए कहते हैं कि मुझे मलाइका नाम बहुत पसंद है और फोन में भी उनका नंबर उनके नाम से ही सेव है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

प्रेगनेंसी के बाद पहली बार किसी शो में दिखेंगी सोनम

करण जौहर के इस शो का ये एपीसोड काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि एक तरफ जहां करण अर्जुन से मलाईका से जुड़े कई मजेदार सवाल करते नजर आने वाले हैं तो वहीं, प्रेगनेंसी के बाद एक्ट्रेस सोनम पहली बार किसी शो से स्क्रीन वापसी करने वाली है। ऐसे में दोनों के फैंस इस शो को देखने के लिए बेताब हैं। तो दोस्तों अब देखना होगा कि इस पूरे एपिसोड में दोनों भाई-बहन क्या कुछ मस्ती करते हुए नजर आएंगे।