newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देखिए आखिर क्यों टीवी देखते-देखते अर्जुन कपूर के दोस्त को आ गई उनकी याद, जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने दोस्त निक से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। फिर दोनों खराब नेटवर्क की वजह से परेशान होते हैं और फिर बात करनी शुरू कर देते है। इस वीडियो को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने दोस्त निक से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। फिर दोनों खराब नेटवर्क की वजह से परेशान होते हैं और फिर बात करनी शुरू कर देते है।

इस वीडियो को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, ‘युद्ध तो अब होगा निक’। वीडियो की शुरुआत में निक को टीवी देखते-देखते अचानक अर्जुन की याद आती है और वो उन्हें कॉल लगाता है। लेकिन खराब नेटवर्क की वजह से दोनों को एक-दूसरे की आवाज नहीं आती है। इसके बाद निक कहता है- अर्जुन भाई एक काम करता हूं मैं वॉट्सएप कॉल करता हूं। अर्जुन कहते हैं क्या बकवास नेटवर्क है, ठीक है तू वॉट्सएप कॉल कर।

 

View this post on Instagram

 

Yuddh toh ab hoga @beyounick. ☠️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

इसके बाद जब निक वॉट्सएप कॉल करता है। तब तक अर्जुन अपने घर की बालकनी में आ जाते हैं, लेकिन तब भी दोनों को एक-दूसरे की आवाज नहीं सुनाई देती है। इसके बाद निक पूछता है कि तुम्हारे पास फेस टाइम है क्या फेस टाइम? तो अर्जुन कहते हैं- हां है ना। तब निक कहता है, ‘हां तो वो मत कर, मेरे पास आईफोन नहीं है ना’।

फिर अर्जुन कहते हैं ‘तू एक काम कर, तू जूम कर’। निक पूछते हैं, ‘किसको जूम करूं?’, तो अर्जुन झुंझलाकर कहते हैं, ‘अबे जूम कॉल कर’। इसके बाद दोनों के बीच जूम कॉल पर बात होती है। कॉल कनेक्ट होते ही निक पूछता है- ‘क्या बोलता है किधर है?’ तो अर्जुन कहते हैं, ‘कहां हो सकता हूं’। तब निक कहता है ‘अरे, मैं भी क्या बोल रहा हूं, घर पे ही रहेगा’। इसके बाद अर्जुन पूछते हैं, ‘हां तूने फोन किया था, कुछ अर्जेंट है ना बोल?’ तो निक बताता है- नहीं-नहीं कुछ अर्जेंट नहीं, वो टीवी पर महाभारत देख रहा था, तो अर्जुन को देखा तो तेरा याद आ गया। इसके बाद अर्जुन का चेहरा देखने लायक हो जाता है।