newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mona Kapoor interview: अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर को शादी टूटने के बाद सुनने पड़े थे ताने, श्रीदेवी की तरह ग्लैमरस बनने की मिलती थी सलाह

Mona Kapoor interview: मर्द हो या औरत जब वो अपना सर्वस्व लुटाकर किसी को चाहे और वो चाहने वाला ही बदल जाए तो इस रिश्ते के टूटने का दर्द उस इंसान को पूरी जिंदगी परेशान करता है। फिर गाहे-बगाहे वो दर्द बाहर भी छलक ही आता है। यहां हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की। हां अब वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका 2007 का एक इंटरव्यू जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उनका दर्द बखूबी महसूस किया जा सकता है।

नई दिल्ली। रिश्ता जुड़ने में भले सालों का वक़्त लग जाए लेकिन टूटने के लिए सिर्फ एक पल ही काफी होता है और जब बात पति-पत्नी के रिश्ते की हो तब रिश्ते का टूटना हमेशा उम्र भर का घाव छोड़कर जाता है। मर्द हो या औरत जब वो अपना सर्वस्व लुटाकर किसी को चाहे और वो चाहने वाला ही बदल जाए तो इस रिश्ते के टूटने का दर्द उस इंसान को पूरी जिंदगी परेशान करता है। फिर गाहे-बगाहे वो दर्द बाहर भी छलक ही आता है। यहां हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की। हां अब वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका 2007 का एक इंटरव्यू जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उनका दर्द बखूबी महसूस किया जा सकता है। इस इंटरव्यू में मोना कपूर ने शादी टूटने के बाद अपनी और अपने बच्चों की जिंदगी के दर्द को बयां किया था। तो आइये जानते हैं मोना कपूर की जिंदगी के उन अनसुने पहलुओं के बारे में विस्तार से…

श्रीदेवी पहले से एक बच्चे की मां थी…

मोना कपूर ने इस इंटरव्यू में कहा था कि- ‘मेरी बोनी कपूर के साथ अरेंज मैरेज हुई थी। मैं जब 19 साल की थी तब मेरी शादी कर दी गई थी तो कह सकते हैं कि मैं उनके साथ ही बड़ी हुई। हमारी शादी 13 सालों तक चली। मेरे लिए ये किसी सदमें से कम नहीं था जब मुझे पता चला कि मेरा पति मुझसे नहीं बल्कि किसी और से प्यार करता है। दूसरा रिश्ता वो चीज़ है जिसके बारे में आप हमेशा से सुनते या देखते हुए आ रहे होते हैं लेकिन जब ये मेरे खुद के साथ हुआ तो बस उस एक पल में मेरी शादी खत्म हो गई। मेरे लिए सम्मान सबसे पहले है प्यार उसके बाद में। जैसे-जैसे हम लाइफ में आगे बढ़ते हैं चीज़ें बदल जाती हैं। बोनी को भी किसी और की जरुरत पड़ गई और वो मैं नहीं थी। इस शादी में कुछ भी नहीं बचा था, न कुछ बचने का कोई चांस था क्योंकि श्रीदेवी पहले से ही बोनी के बच्चे की मां थी। उनका रिश्ता कायम था। मेरे लिए वही बहुत बड़ा स्टेटमेंट था, उस रिश्ते से बाहर निकलने के लिए।’

This is really sad. Mona Kapoor interview from 2007 about her failed marriage to Boney Kapoor. This is the reason why Arjun became overweight in school in order to comfort himself from all the pain and humiliation.
byu/superstarheaven inBollyBlindsNGossip

”मेरे बच्चे स्ट्रांग थे”

आगे मोना ने कहा था- ”ये मेरे लिए बहुत कठिन वक़्त था। मेरे दोनों बच्चे अर्जुन और अंशुला स्कूल में थे। उनके क्लासमेट्स उन्हें इस बात से ताने देते थे। मेरे बच्चों ने सबकुछ स्ट्रांग होकर फेस किया और सच्चाई को स्वीकार किया।” मोना ने ये भी कहा था कि- ‘इन्हीं सब स्ट्रेस के कारणों से अर्जुन कपूर का वजन तक बढ़ गया था और वो सबसे अलग-थलग रहने लगे थे।’

लोगों ने दी वेट कम करने की सलाह

मोना ने बी-टाउन की खूबसूरती के पीछे छिपी काली सच्चाई से भी पर्दा उठाया और कहा था कि जब बोनी कपूर से उनकी शादी टूट गई तब दूसरी बॉलीवुड वाइव्स उन्हें अपना वजन घटाने और स्पा ज्वाइन करने की सलाह देती थीं। उन्हें ये यकीन दिलाती थी कि ये शादी उनकी वजह से टूटी, उनके लुक्स की वजह से टूटी। अगर वो भी स्टाइलिश और ग्लैमरस होती तो बोनी कपूर का दिल श्रीदेवी पर नहीं आता।

आगे मोना ने बताया था कि उनके बच्चे उनसे ज्यादा अपने पिता से क्लोज थे और उन्होंने कभी बच्चों को बोनी कपूर से मिलने से नहीं रोका। बच्चे अपने पिता के साथ बाहर जाते थे, घूमते थे। उन्होंने बताया था कि- ”मैं अपने बच्चों को उनके पिता से अलग नहीं कर सकती।” आगे मोना ने ये भी कहा कि वो बस बोनी कपूर की ख़ुशी चाहती थीं। बता दें कि मोना कपूर ने 25 मार्च 2012 को मुंबई में आखिरी सांस ली थी।