newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL Auction 2022: ड्रग्स केस में फंसने के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए आर्यन खान, सोशल मीडिया पर फैंस ने यूं जाहिर की खुशी

IPL Auction 2022: छोटे किंग खान की वापसी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जेल से रिहाई के बाद आर्यन खान की पहली पब्लिपक अपीयरेंस से फैंस काफी खुश नजर आ रहे है और फैंस की ये खुशी सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रही है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान के लिए साल 2021 काफी मुश्किथलों भरा रहा। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। आर्यन खान पर ड्रग्स का सेवन करने और लेन-देन के आरोप लगे थे। जिसके चलते उन्हें एक महीने तक जेल में ही रहना पड़ा था। महीनाभर जेल में रहने के बाद आर्यन खान अपनी पुरानी जिदंगी में लौट आए हैं। हालांकि, रिहाई के बाद आर्यन लंबे समय तक घर में ही रहे। ड्रग्स विवाद के बाद शनिवार को आर्यन पहली बार किसी पब्लि क इवेंट में नजर आए।


दरअसल, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के दोनों बच्चे आर्यन खान (Aryan Khan) और सुहाना खान स्पॉट किए गए। ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गई है।


सोशल मीडिया पर छाई आर्यन की पब्लि क अपीयरेंस

छोटे किंग खान की वापसी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जेल से रिहाई के बाद आर्यन खान की पहली पब्लिपक अपीयरेंस से फैंस काफी खुश नजर आ रहे है और फैंस की ये खुशी सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रही है। आर्यन नाम के एक यूजर्स ने ट्विटर पर लिखा, “वह फिर से वापस आ गया है राजकुमार आर्यन। शाह रुख खान आपके साथ हमेशा हैं।”